करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्योता भेजेगा PAK !!

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी !
duniya news | Date: 30-Sep-2019 | 16:30:41
30 सितंबर 2019,
पाकिस्तान !!
पाकिस्तान ने कहा है कि वह करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के में भारत के पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्योता भेजेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनका देश मनमोहन सिंह को औपचारिक निमंत्रण भेजेगा। हालांकि, पाक विदेश मंत्री ने PM नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देने का कोई जिक्र नहीं किया।
हमें इसकी बेहद खुशी : महमूद कुरैशी !
उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ा प्रोग्राम है। हमें इसकी बेहद खुशी है। पाकिस्तान इसकी तैयारी कर रहा है। पाक PM इसमें खुद दिलचस्पी ले रहे हैं। इसलिए हमने फैसला लिया है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को हम इमें दावत देना चाहते हैं कि वह इसमें तशरीफ लाएं। वह हमारे लिए बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं। वह सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। तो हमने फैसला किया है उद्घाटन पर उनको बुलाएं।
सिख यात्रियों को भी देंगे निमंत्रण !
मैं पाकिस्तान सरकार की तरफ से उन्हें दावत पर बुलाता हूं। हम अधिकारिक तौर पर भी उन्हें निमंत्रण भेजेंगे।' पाक विदेश मंत्री ने सिख यात्रियों को भी निमंत्रण देते हुए कहा कि हम सिख यात्रियों को भी निमंत्रण देते हैं कि वे बाबा गुरु नानक के 550वें प्रकाशपर्व पर यहां आएं।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo