महाविजय के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में मोदी ने की पूजा, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात !!

PM मोदी !
uttar-pradesh news | Date: 27-May-2019 | 10:17:24
27 मई 2019,
वाराणसी !!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच गए हैं, और विधिवत रूप से पूजा कर रहे हैं. उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, यूपी CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. तीनों इस वक्त मंदिर में विधिवत पूजा कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं. लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद पहली बार PM काशी पहुंचे हैं. उनके स्वागत में पूरा बनारस सजा हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कई केंद्रीय मंत्री, यूपी CM योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा प्रमुख अमित शाह भी मौजूद हैं.
स्वागत को तैयार बनारस !
PM मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को खुद काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर तैयारियों का जायजा लिया. इससे पहले जिलाधिकारी और SSP भी तैयारियों का मुआयना कर चुके हैं. PM मोदी जहां से भी गुजरेंगे, वहां भारी तादाद में सुरक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बल और विशेष सुरक्षा दल तैनात किए गए हैं.
PM मोदी का पूरा कार्यक्रम !
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर 9:50 बजे लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 9:55 बजे हेलिकॉप्टर के जरिए 10:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे. 10:20 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से रवाना होकर सड़क मार्ग के जरिए वह 10.35 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे. 11.05 बजे तक वह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. 11:55 बजे PM मोदी टीएफसी हेलीपैड से दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेंगे, जहां 12 बजे से लेकर 1 बजे तक वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 1.40 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo