मुंबई : भारी बारिश की वजह से ट्रैक पर फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, सैकड़ों यात्री परेशान !!

ट्रैक पर फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस !
maharashtra news | Date: 27-Jul-2019 | 11:54:37
27 जुलाई 2019,
मुंबई !!
मुंबई में भारी बारिश के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. महालक्ष्मी एक्सप्रेस को बदलापुर और वानगनी के बीच रोक दिया गया है. ट्रैक पर पानी भरने की वजह से इस ट्रेन को रोका गया है, सेंट्रल रेलवे ने इस बात की पुष्टि की है.
करीब 2000 यात्री फंसे !
ट्रेन के रोके जाने के कारण उसमें यात्रा कर रहे करीब 2000 यात्री फंस गए हैं. एनडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हो गई है. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं. ट्रेन में फंसे यात्रियों को बिस्कुट और पानी वितरित किया जा रहा है.
इस बीच सेंटर्ल रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर ने बचाव दल को ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकालने के निर्देश दिए हैं. वहीं सेंट्रल रेलवे ने महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वह ट्रेन से नीचे ना उतरें, ट्रेन सुरक्षित है. मौके पर NDRF की 8 टीमों को रवाना किया गया और राहत एवं बचाव के लिए तीन नावों को भी भेजा गया है.
बारिश की वजह से रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित !
बता दें कि मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित है. मुंबई के बदलापुर स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर गया है, जिसके चलते कई रेल सेवा को रोक दिया गया है, वहीं कई लोकल ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo