MP : देवास में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत !!

फाइल फोटो !
madhya-pradesh news | Date: 08-Oct-2019 | 16:58:02
08 अक्टूबर 2019,
देवास !!
मध्य प्रदेश के देवास में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई. हादसा तालाब में नहाने के दौरान हुआ. बच्चों के शव को पोस्टमाॉर्टम के लिए सोनकच्छ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है|
मामले की छानबीन जारी !
वहीं सूचना मिलने पर कलेक्टर डॉक्टर श्रीकांत पांडेय और पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है|
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद नदी और तालाब लबालब भरे हैं. अभी कई इलाके ऐसे हैं जहां लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं. पूरे प्रदेश में बाढ़ से कई लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच उफनाते तालाब में नहाने घुसे बच्चों की मौत प्रदेश के लिए एक और दर्दनाक हादसा है|
जबलपुर में इस बार काफी बारिश !
बता दें, राज्य के 35 जिलों भोपाल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नीमच, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, गुना, अशोकनगर, होशंगाबाद, हरदा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, अनूपपुर, डिंडोरी और जबलपुर में इस बार काफी बारिश दर्ज की गई है|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo