लद्दाख के लिए अलग नहीं बनेगा क्रिकेट संघ, जम्मू-कश्मीर टीम में रहेंगे खिलाड़ी : BCCI !!

समिति के अध्यक्ष विनोद राय !
khel news | Date: 06-Aug-2019 | 16:00:29
06 अगस्त 2019,
नई दिल्ली !!
नए केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के क्रिकेटर अब घरेलू सर्किट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे. भारतीय क्रिकेट की प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने यह जानकारी दी. सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटा.
लद्दाख के लिए अलग क्रिकेट संघ नहीं बनाएंगे : BCCI !!
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) फिलहाल दो अलग प्रदेश ईकाइयां बनाने नहीं जा रहा. राय ने कहा ,‘हम अभी लद्दाख के लिए अलग क्रिकेट संघ नहीं बनाएंगे. उस क्षेत्र के क्रिकेटर BCCI की सभी घरेलू स्पर्धाओं में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे.’
जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम में अभी तक लद्दाख का कोई खिलाड़ी नहीं है. आगामी रणजी सत्र इस साल के आखिर में दिसंबर में शुरू होगा. यह पूछने पर कि क्या लद्दाख को भी पुडुचेरी की तरह मतदान का अधिकार रहेगा, राय ने किहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं हुई है.
श्रीनगर में ही होंगे जम्मू-कश्मीर के घरेलू मैच !
उन्होंने कह ,‘हमने इस पर कोई बात नहीं की है. इस मामले में सब कुछ चंडीगढ़ की तरह रहेगा जो एक केंद्रशासित प्रदेश है. उसके खिलाड़ी पंजाब या हरियाणा के लिए खेलते हैं.’ राय ने कहा, ‘हमें यकीन है कि जम्मू-कश्मीर के घरेलू मैच पिछले साल की तरह श्रीनगर में ही होंगे. वैकल्पिक घरेलू मैदान को लेकर कोई बात नहीं की गई है.’
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo