पत्रकार की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका गांधी- डर का डंडा चला रही है योगी सरकार !!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी !
uttar-pradesh news | Date: 11-Jun-2019 | 16:08:45
11 जून 2019,
नई दिल्ली !!
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी का विरोध कराते हुए लिखा, 'जनता के मुद्दों पर काम करने की बजाय, उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों, किसानों, प्रतिनिधियों पर डर का डंडा चला रही है.'
यूपी के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं : प्रियंका !
बता दें कि प्रियंका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'अगर हर पत्रकार जो मेरे खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर, RSS/भाजपा का एजेंडा चलाते हैं, अगर उन्हें जेल में डाल दिया गया तो न्यूज पेपर और न्यूज़ चैनलों में स्टाफ की कमी पड़ जाएगी. यूपी के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, गिरफ्तार किए गए पत्रकारों को तुरंत रिहा करने की जरूरत है.'
पत्रकार प्रशांत कनौजिया को यूपी पुलिस ने किया था गिरफ्तार !
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले पत्रकार प्रशांत कनौजिया को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. जिसका लगातार विरोध किया गया और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए पत्रकार प्रशांत कनौजिया की तत्काल रिहाई करने का आदेश दिया. कनौजिया की पत्नी जगीशा अरोड़ा ने अपने पति की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सोमवार को कोर्ट का रुख किया था.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo