कश्मीर पर नहीं मिला किसी का साथ, तो ट्वीट कर RSS पर बिफरे इमरान खान !!

प्रधानमंत्री इमरान खान !
duniya news | Date: 11-Aug-2019 | 15:02:51
11 अगस्त 2019,
पाकिस्तान !!
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर बौखलाया पाकिस्तान लगातार दुनिया भर का ध्यान कश्मीर मुद्दे की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। पाक के PM इमरान खान ने अब ट्वीट कर दुनिया भर के देशों से कश्मीर के मसले पर दखल देने की अपील की है। रूस, अमेरिका और चीन जैसे देशों से भी कोई भाव न मिलने के बाद बौखलाए इमरान ने अब RSS पर ही भड़ास निकाली है। उन्होंने ट्वीट किया, 'RSS की नाजी विचारधारा के प्रभाव में आकर कश्मीर में कर्फ्यू की स्थिति है।'
भारत के खिलाफ झूठे आरोपों की बौछार !
चारों ओर से निराशा हाथ लगते देख पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ट्विटर पर अब गिड़गिड़ाने की मुद्रा में आ गए हैं. इमरान खान ने ट्विटर पर भारत के खिलाफ झूठे आरोपों की बौछार कर दी है और कहा है कि क्या दुनिया के नेता इस बारे में कोई कदम उठाएंगे?
इमरान खान ने कहा है कि कश्मीर में कर्फ्यू है और वहां पर कश्मीरियों के साथ ज्यादती की जा रही है. इमरान खान ने दुनिया के सामने गुहार लगाते हुए कहा कि क्या वर्ल्ड लीडर्स इस मामले में कुछ पहल करेंगे. इमरान खान का आरोप है कि कश्मीर की आबादी का पैटर्न बदलने की कोशिश की जा रही है.
शनिवार और रविवार को हुई बकरीद की खरीदारी !
बता दें कि इमरान के आरोपों से इतर जम्मू-कश्मीर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. श्रीनगर में शनिवार और रविवार बकरीद की जमकर खरीदारी हुई. राज्य में लोग बकरीद परंपरागत हर्ष और उल्लास से मना सकें इसके लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई कोशिशें की है.
भारत को दुनिया के कई देशों से जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसला का समर्थन मिल चुका है. इस फैसले पर भारत का समर्थन रूस ने भी किया था. रूस ने साफ शब्दों में कहा था कि जम्मू और कश्मीर को दो भागों में विभाजित और केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला संविधान के अनुसार ही लिया गया था. मॉस्को को उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर राज्य पर दिल्ली द्वारा लिए गए फैसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में वृद्धि नहीं होने देंगे.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo