गुजरात : राज्यसभा की 2-2 सीटों के लिए उपचुनाव जारी, भाजपा-कांग्रेस में टक्कर !!

गुजरात विधानसभा !
gujrat news | Date: 05-Jul-2019 | 11:42:43
05 जुलाई 2019,
गुजरात !!
गुजरात में आज राज्यसभा की दो 2 सीटों के लिए उपचुनाव है. देश में बजट की चर्चा के बीच गांधीनगर में आज वोट डाले जाएंगे. गुजरात कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है और सभी विधायकों को मौजूद रहने को कहा है. गुजरात कांग्रेस के सभी 69 विधायक पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे, जो बाद में गांधीनगर पहुंचे. गुजरात राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी.
कांग्रेस के विधायक राजसभा की वोटिंग के लिए गांधीनगर रवाना !
दो रात और 1 दिन रिसॉर्ट में बिताने के बाद गुजरात कांग्रेस के विधायक राजसभा की वोटिंग के लिए गांधीनगर रवाना हो गए हैं. पालनपुर के बालाराम रिजॉर्ट से कांग्रेस के सभी 60 विधायक गांधीनगर बस से 10:30 बजे पहुंचेंगे. इससे पहले कल शाम को चुनाव के प्रबंधन के लिए 5 विधायक रात को गांधीनगर पहुंच गए थे.
कांग्रेस के 76 में से कुल 71 विधायक बचे हैं जिनमें से 65 रिजॉर्ट में आए थे. कांग्रेस को डर था कि भाजपा इनके विधायकों से क्रॉस वोटिंग करा सकती है. लिहाजा यह सभी को राजस्थान गुजरात की सीमा पर एक रिसॉर्ट में लेकर आ गए थे. रवानगी से पहले आजतक से बातचीत करते हुए इन विधायकों ने कहा कि जिनको टूटना है वह टूट गए हैं अब और विधायक कहीं नहीं जाने वाले हैं. अल्पेश ठाकोर के साथ एक दो लोग हैं उसके सिवा और ज्यादा नहीं हैं. विधानसभा में आज सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू होगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी. वोटों की गिनती आज शाम 5 बजे से ही होगी.
गुजरात में भाजपा के 100 और कांग्रेस के 71 विधायक !
गुजरात विधानसभा में 182 सदस्य होते हैं. लेकिन इस उपचुनाव में 175 MLA ही वोट करेंगे. गुजरात में भाजपा के 100 और कांग्रेस के 71 विधायक हैं. एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 50% वोट यानी कि 88 विधायकों का मत चाहिए.
बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गुजरात में राज्यसभा उपचुनाव की नौबत आई है. भाजपा ने यहां से विदेश मंत्री एस जयशंकर और OBC नेता जुगलजी ठाकोर को अपना कैंडिडेट बनाया है. जबकि कांग्रेस की ओर से चंद्रिका चुड़ासमा और गौरव पांड्या उम्मीदवार हैं.
अंतिम नतीजे मतगणना के बाद होंगे स्पष्ट !
गुजरात राज्यसभा उपचुनाव तब दिलचस्प हो गया जब इन दो सीटों के उपचुनाव के लिए अलग अलग अधिसूचना जारी की गई. दो सीटों के लिए हो रहे इस उपचुनाव में अलग अलग बैलेट पत्र का इस्तेमाल किया जाएगा. अगर संख्याबल के लिहाज से देखें तो भाजपा इन दोनों सीटों को जीतती हुई नजर आती है, क्योंकि कांग्रेस के सभी विधायक पहली प्राथमिकता के अपने वोटों का इस्तेमाल दो बार करेंगे, हालांकि अंतिम नतीजे मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे.
गुजरात में इस वक्त कांग्रेस को अपने विधायकों के बगावत का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पार्टी नेतृत्व से बगावत के मूड में हैं और उन्होंने पार्टी के दूसरे विधायकों के साथ रिजॉर्ट में जाने से इनकार कर दिया. कांग्रेस नेता अर्जुन मोढ़वाडिया ने कहा है कि दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़ने में मास्टर है और वो एक बार फिर से वही ट्रिक अपना रही है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo