यूपी : देवरिया में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल !!

फाइल फोटो !
uttar-pradesh news | Date: 17-May-2019 | 17:15:55
17 मई 2019,
देवरिया !!
उत्तर प्रदेश के देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. खुखुंदू थाना क्षेत्र के प्रभारी श्याम लाल यादव ने बताया, "देर रात ग्राम बैरौना के पास सोनूघाट-बरहज मार्ग पर खड़े एक ट्रक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया."
मरीज का हाल-चाल लेने के बाद लौट रहे थे वापस !
उन्होंने बताया कि कार में सात लोग सवार थे, ये लोग देवरिया में किसी मरीज का हाल-चाल लेने के बाद आधी रात कार से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान कार ने बैरौना के पास एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी और कार में सवार लोग उसी में दब गए. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने ओमप्रकाश यादव व उसके भतीजे को मृत घोषित कर दिया. घायल चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में घायल मदनपुर निवासी रामवृक्ष का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
सभी मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा !
श्याम लाल यादव ने बताया कि मरने वालों में ओमप्रकाश यादव, राकेश यादव, संतोष सिंह, शशांक मणि, शिव नरेश, अनिल श्रीवास्तव, अच्छे लाल हैं. सभी मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo