कानून मेरे हाथ में होता तो रेप करने वालों को जान से मार देता : भाजपा सांसद !!

भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी !
uttar-pradesh news | Date: 12-Jun-2019 | 18:56:45
12 जून 2019,
कानपुर !!
यूपी से लगातार रेप की वारदातें सामने आ रही हैं, महिलाओं पर अपराधों के मामले सामने आ रहे हैं और मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाएं सामने आ रही हैं. इन वारदातों से पुलिस, प्रशासन के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी चिंतित हैं. कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी का कहना है कि वे मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वालों को मार देना चाहते हैं.
यूपी की कानून व्यवस्था पर लगातार उठ रहे हैं सवाल !
आपको बता दें कि अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के बेहद बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया. इसके बाद से कई बच्चियों के साथ रेप या हत्या के मामले सामने आ चुके हैं. हमीरपुर और जालौन की घटनाओं की चर्चा पूरे यूपी में हो रही हैं. यूपी की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. रोजाना अलग-अलग जिलों से एनकाउंटर की खबरें सामने आ रही हैं. पुलिस अपराधियों को सलाखों की पीछे धकेल रही है लेकिन फिर भी अपराध का ग्राफ कम होता नहीं दिख रहा है.
कानपुर में इंद्रप्रस्थ वेलफेयर सोसायदी द्वारा पुलिसकर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में सत्यदेव पचौरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. उन्होंने मंच से कहा कि सरकार की मंशा ठीक होती है तो अधिकारी भी ठीक से काम करते हैं.
इनसे सभी लोग चिंतित !
उन्होंने कहा कि ये जो रेप, हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं इनसे सभी लोग चिंतित हैं. CM भी चिंतित हैं. यदि कानून मेरे हाथ में होता तो मैं खुद ऐसी वारदातें करने वालों को मार देता.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo