गुजरात : भाजपा विधायक ने महिला को सरेआम लातों घूसों से पीटा, बाद में मांगी माफी !!

भाजपा विधायक बलराम थवानी !
gujrat news | Date: 03-Jun-2019 | 12:14:05
03 जून 2019,
अहमदाबाद !!
सड़क पर गिरी एक महिला और उसे गुंडों की तरह पीटते दो लोग. लेकिन बात बस इतनी नहीं है. बीच सड़क पर महिला को लात मारने वाला शख्स कोई और नहीं गुजरात की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का विधायक है. इनका नाम है बलराम थवानी. वीडियो में भाजपा विधायक की ओर से महिला की पिटाई के क्लिप को देखकर आप भी सिहर जाएंगे. गुजरात में वायरल हुए इस वीडियो ने सनसनी मचा दी है.
विधायक जोश में गलती होने की दे रहे हैं दलील !
वीडियो के वायरल होने के बाद अब विधायक जोश में गलती होने की दलील दे रहे हैं. NCP की महिला नेता से मारपीट पर अफसोस जताते हुए भाजपा विधायक बलराम थवानी ने कहा है कि मुझसे गलती हुई है, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं. थवानी ने कहा कि मैं 22 साल से राजनीति में हूं, पहले कभी ऐसा नहीं हुआ और ये मारपीट जानबूझकर नहीं की गई. थवानी ने कहा कि मैं महिला से अपनी गलती जाहिर करूंगा और माफी मांगूंगा.
यह है पूरा विवाद !
दरअसल, मामला पानी की पाइपलाइन को लेकर था, जिसकी शिकायत लेकर महिला अहमदाबाद की नरोदा विधानसभा सीट से विधायक थवानी के पास गई थी. लेकिन जनता के प्रतिनिधि उनकी शिकायतों का कैसे निपटारा करते हैं. ये अहमदाबाद को लोगों ने साक्षात देख लिया. सड़क पर महिला को गिराकर पहले विधायक के आदमी ने थप्पड़ मारे, फिर खुद विधायक ने लात मारी. महिला चीखती-चिल्लाती रही.
माफी मांगकर मामला रफा दफा करने की कोशिश में विधायक !
भाजपा विधायक को अपने किए पर तो जरा भी शर्म नहीं आई, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में जब उनकी ये करतूत पूरे गुजरात के लोगों ने देख ली तो वो माफी मांगकर मामला रफा दफा करने की कोशिश में हैं. अब विधायक अफसोस जाहिर कर महिला से माफी मांगने की बात कर रहे हैं.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo