TikTok दे रहा है यूजर्स को हर दिन 1 लाख रुपये का इनाम !!

Tik Tok !
lifestyle news | Date: 09-May-2019 | 17:26:06
09 मई 2019,
नई दिल्ली !!
Tik Tok भारत में कुछ समय के लिए बैन हुआ था, लेकिन ऐसा लगता है कंपनी को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा, खासकर पॉपुलैरिटी में. क्योंकि अब Tik Tok ऐप ऐपल ऐप स्टोर के फ्री कैटिगरी ऐप में टॉप एक बार फिर से टॉप पर आ गया है. यानी यूजर्स पर भी बैन का असर नहीं पड़ा है और अब भी लोग ऐसे ही डाउनलोड कर रहे हैं जैसे पहले करते रहे हैं.
हर दिन 1 लाख रुपये इनाम का किया ऐलान !
बैन के बाद कंपनी कुछ ज्यादा ही आक्रामक हुई है और यूजर्स को हैशटैग चलाने पर 1 लाख रुपये तक का इनाम देने का दावा कर रही है. लकी यूजर्स को हर दिन 1 लाख रुपये इनाम का ऐलान किया गया है.
टिक टॉक की तरफ से कहा गया है कि इस ऐप को भारत के 200 मिलियन यूजर्स से काफी अच्छे रेस्पॉन्स, सपोर्ट और प्यार मिला है. यह ऐप लोगों से ReturnofTikTok का हैशटैग यूज करने को कह रही है और ऐसा करने पर 1 लाख रुपये तक का इनाम मिल सकता है.
डाउनलोड करने पर लगाई थी पांबदी !
गौरतलब है कि मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने इस TikTok ऐप पर बैन लगाने का आदेश जारी किया और गूगल और ऐपल को लेटर लिख कर इसके डाउनलोड करने पर पांबदी लगाई. लेकिन बाद में कुछ शर्तों के साथ टिक टॉक पर से बैन हटा लिया गया.
भारत में टिक टॉक ने बैन होने के बावजूद तब ही ऐलान किया था कि यहां इसकी पेरेंट कंपनी बाइट डांस 60 अरब रुपये से भी ज्यादा निवशे करेगी. इसके अलावा यहां कर्मचारियों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी. कंपनी के भारत में पहले से ही तीन ऐप हैं और जल्द ही कंपनी एक और ऐप लाने की तैयारी कर रही है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo