IPL-12 : आखिरी 2 ओवरों में RCB ने 48 रन बनाकर IPL में बनाया एक नया रिकॉर्ड !!

RCB !
khel news | Date: 25-Apr-2019 | 11:02:33
25 अप्रैल 2019,
नई दिल्ली !!
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए IPL के एक अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाजों ने आखिरी के 2 ओवरों में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. बेंगलुरु ने अंत के दो ओवरों में 48 रन बनाकर IPL में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.
इसी के साथ विराट कोहली की टीम ने IPL के इतिहास में किसी भी मैच में अंत के 2 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड बना डाला. उससे पहले IPL के इतिहास में अंत के 2 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड चार टीमों के नाम था. इन चार टीमों ने आखिरी के दो ओवरों में 45-45 रन बनाए थे. लेकिन अब बेंगलुरु ने बुधवार को अंत के दो ओवरों में बिना विकेट खोए 48 रन ठोक कर यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया है.
अंत के दो (19वें और 20वें) ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली IPL की टीमें -
> 48-0 RCB v KXIP (बेंगलुरु, 23 अप्रैल, 2019)
> 45-1 CSK v RCB (चेंन्नई, 2012)
> 45-2 RCB v GL (बेंगलुरु, 2016)
> 45-1 DD v RPS (पुणे, 2017)
> 45-0 MI v CSK (मुंबई, 2019)
बुधवार को खेले गए IPL के इस मैच में बेंगलुरु ने 19वें ओवर में 21 रन और 20वें ओवर में 27 रन बटोरे. इन दो ओवरों में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 6 छक्के और 2 चौके लगाए. वहीं, बुधवार को बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करने वाली पंजाब की टीम अंत के दो ओवरों में 4 विकेट खोकर 12 रन ही बना सकी. पंजाब ने 19वें ओवर में दो विकेट खोकर 3 रन बनाए और 20वें ओवर में 2 विकेट खोकर 9 रन बनाए.
रॉयल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग में के इस अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रन से हराया. डिविलियर्स ने 44 गेंद में 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेलने के अलावा मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 46) के साथ 5वें विकेट के लिए 121 रन की अटूट साझेदारी भी की.
पार्थिव पटेल ने 43 रन की पारी खेली !
स्टोइनिस ने 34 गेंद का सामना करते हुए 3 छक्के और 2 चौके मारे. सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी 43 रन की पारी खेली. इन दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से RCB की टीम अंतिम सात ओवर में 103 रन जुटाने में सफल रही. बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर पंजाब को निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 185 रन पर रोक दिया. इसी के साथ बेंगलुरु ने 17 रन से जीत दर्ज की.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo