CM योगी ने किया मोबाइल अस्पताल का उद्घाटन, नीरा राडिया भी मौजूद !!

CM योगी !
uttar-pradesh news | Date: 30-Sep-2019 | 11:37:48
30 सितंबर 2019,
वाराणसी !!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल अस्पताल का उद्घाटन किया. यह अस्पताल नयति हेल्थ केयर नामक संस्था चलाएगी. इस संस्था की डायरेक्टर कारपोरेट घरानों से जुड़ीं नीरा राडिया हैं. अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नीरा राडिया भी नजर आईं|
लोगों को दीं शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं !
मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से जारी सूचना में कहा गया," मुख्यमंत्री @myogiadityanath ने नयति हेल्थ केयर द्वारा संचालित (मोबाइल अस्पताल) काशी विश्वनाथ आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं"|
मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पहले योगी और नीरा राडिया की तस्वीर जारी की गई थी. बाद में सोशल मीडिया पर कुछ सवाल उठने के कारण पुराना ट्वीट डिलीट कर दिया गया. नए ट्वीट में नीरा राडिया की तस्वीर हटाकर सिर्फ अस्पताल की तस्वीरें जारी की गईं. काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शुरू हुए इस मोबाइल अस्पताल में डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ सहित 25 लोगों की टीम उपलब्ध रहेगी. जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को अस्पताल परिसर में ही इलाज मिलेगा. यह अस्पताल सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगा|
स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस कर रहीं नीरा !
कारपोरेट घरानों से जुड़ीं नीरा राडिया उत्तर प्रदेश के कई शहरों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस कर रहीं हैं. वर्ष 2016 में नयति हेल्थ केयर नामक संस्था बनाकर वह हेल्थ सेक्टर में उतरीं. यूपी में अस्पतालों की चेन खोलने की कड़ी की शुरुआत वह 2016 से मथुरा से कर चुकी है. जहां फरवरी 2016 में 351 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल उनकी संस्था ने शुरू किया है. इस अस्पताल का उद्घाटन करने तब रतन टाटा पहुंचे थे|
कौन हैं नीरा राडिया ?
नीरा राडिया देश के कई बड़े कारपोरेट घरानों के लिए लॉबिंग फर्म चलाती रहीं हैं. इन दिनों नयति हेल्थकेयर के जरिए हेल्थ सेक्टर में काम कर रहीं हैं. भारतीय मूल की नीरा शर्मा का जन्म केन्या में हुआ. बाद में उन्होंने जनक राडिया से शादी की. जिसके बाद उनकी पहचान नीरा राडिया के रूप में हुई. नीरा राडिया देश में तब सुर्खियों में आईं, जब 2009 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके कई फोन टेप किए थे. जिसमें नेताओं के साथ बड़े पत्रकारों से बातचीत थी. इसमें टू जी स्पेक्ट्रम, कैबिनेट फेरबदल आदि से जुड़ीं बातें थीं. फोन टेप लीक की घटना ने देश की राजनीति में तब भूचाल ला दिया था|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo