चुनाव आयोग के प्रतिबंध का CM योगी ने निकाला तोड़, प्रचार नहीं तो हनुमान की पूजा की !!

CM योगी !
uttar-pradesh news | Date: 16-Apr-2019 | 11:13:57
16 अप्रैल 2019,
नई दिल्ली !!
लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे दौर की वोटिंग गुरुवार को होगी. इससे ठीक पहले चुनाव आयोग (EC) ने उत्तर प्रदेश के चार दिग्गज नेताओं योगी आदित्यनाथ, मायावती, मेनका गांधी और आजम खान पर अपना चाबुक चलाया और इनके चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिये.
EC की इस कार्रवाई का तोड़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने निकाल लिया है. आज उन्होंने लखनऊ के हनुमान सेतु पर बजरंग बली के मंदिर में पूजा की. योगी मंदिर में करीब 20 मिनट तक रहे और हनुमान चालीसा पढ़े.
नामांकन में शामिल नहीं होंगे मुख्यमंत्री योगी !
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की और मुस्कुराते हुए वापस लौट गए. आज लखनऊ सीट से भाजपा के प्रत्याशी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को नामांकन करना है लेकिन मुख्यमंत्री योगी इस नामांकन में शामिल नहीं होंगे. CM आज दिन में कई अन्य हनुमान मंदिर में भी जाएंगे.
भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक योगी के चुनाव प्रचार पर आज सुबह छह बजे से 72 घंटों के लिए प्रतिबंध है. यानि दूसरे चरण के लिए होने वाली वोटिंग के दिन तक CM योगी भाजपा के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे. चुनाव आयोग ने आचार सहिंता के उल्लंघन के मामले में दोषी पाने के बाद यह कार्रवाई की है.
योगी ने मंदिरों में पूजा का किया फैसला !
चुनाव आयोग के आदेशों के मुताबिक, 72 घंटे तक योगी आदित्यनाथ किसी भी जनसभा, पदयात्रा और रोड शो आदि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. इतना ही नहीं वे प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में साक्षात्कार भी नहीं दे सकेंगे. ऐसे में योगी ने मंदिरों में पूजा का फैसला किया है.
चुनाव आयोग ने BSP अध्यक्ष मायावती पर 48 घंटे, रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान पर 72 घंटे, केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी के प्रचार अभियान पर 48 घंटे के प्रतिबंध लगाए हैं. सभी नेताओं पर बयानबाजी कर आचार सहिंता के उल्लंघन का आरोप है.
दूसरे चरण में 97 सीटों पर डाले जाएंगे वोट !
ध्यान रहे कि दूसरे चरण के लिये 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज शाम पांच बजे से प्रचार अभियान थम जायेगा. ऐसे में इन नेताओं पर प्रतिबंध किसी बड़े झटके से कम नहीं है. दूसरे चरण में 97 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसमें उत्तर प्रदेश की आठ सीटें (नगीना (सु.), अमरोहा, बुलंदशहर (सु.), अलीगढ़, हाथरस (सु.), मथुरा, आगरा (सु.) और फतेहपुर सीकरी) शामिल है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo