पुलवामा हमले में शहीद के परिजनों को कमलनाथ सरकार का मरहम "1 करोड़ रुपये और नौकरी" !!

CM कमलनाथ !
delhi-ncr news | Date: 15-Feb-2019 | 16:12:16
15 फरवरी 2019,
भोपाल !!
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों में से एक मध्य प्रदेश जबलपुर के अश्विनी कुमार काछी भी हैं. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अश्विनी की शहादत को नमन करते हुए उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए हमले को आतंकियों का कायराना हमला बताया है.
दुख की घड़ी में हम उनके साथ : कमलनाथ !
कमलनाथ ने शुक्रवार को शहीद जवानों को श्रद्घांजलि देते हुए ट्वीट कर कहा, "हमले में जबलपुर के शहीद सपूत अश्विनी कुमार काछी की शहादत को नमन करता हूं. राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये, एक आवास व परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी. दुख की घड़ी में हम उनके साथ है."
गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं .
भारत चुप नहीं बैठेगा : शिवराज !
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलवामा हमले पर कहा कि हमारे बहादुर जवानों पर कायराना आतंकी हमला किया गया है. जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. आतंकवाद को जड़ और मूल से उखाड़कर फेंकने तक भारत चुप नहीं बैठेगा.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo