ट्रुडो के कार्यक्रम को लेकर विपक्ष का तीखा हमला कहा- आतंकी अटवाल की मौजूदगी के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार !!

जस्टिन ट्रूडो !
duniya news | Date: 28-Feb-2018 | 12:38:33
28 फरवरी 2018,
ओटावा !!
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक जसपाल अटवाल की मौजूदगी को लेकर विपक्षी सासंदों ने जमकर हंगामा किया। भारत में सप्ताह भर बिताने के बाद ट्रूडो कनाडा में पहली बार विपक्ष के सवालों का जवाब संसद में दे रहे थे। विपक्षी सासंदों ने उनके कार्यक्रम में अटवाल की मौजूदगी को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज की।
कनाडाई PM के कार्यक्रम में मौजूदगी पर विपक्ष का तीखा हमला !
जसपाल अटवाल के कनाडाई PM के कार्यक्रम में मौजूदगी को लेकर विपक्ष ने तीखे हमले किए। अटवाल प्रतिबंधित संगठन इंटरनैशनल सिख यूथ फेडरेशन का सदस्य है और इस संस्था को 2003 में बैन कर दिया गया। अटवाल पर 1986 में वैंकूवर आइलैंड पर भारतीय कैबिनेट मंत्री मलकीयत सिंह सिंधू की हत्या का प्रयास करने का आरोप है। इसके अलावा अटवाल को 1985 में एक ऑटोमोबाइल फ्रॉड केस में भी दोषी पाया गया था।
कनाडा के प्रधानमंत्री दफ्तर की तरफ से इस दौरे को लेकर एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, 'अटवाल की मौजूदगी का इंतजाम भारत सरकार के ही कुछ लोगों की ओर से किया गया था। कुछ ऐसे लोग हैं जो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ऐसे मुल्क के राष्ट्र प्रमुख के साथ ज्यादा आत्मीय नहीं होने देना चाहते, जिनके बारे में उनका मानना है कि वह (ट्रूडो) एकीकृत अखंड भारत के विचार में विश्वास नहीं रखते।'
विपक्षी नेता आसानी से इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नजर नहीं !
दूसरी तरफ विपक्षी नेता आसानी से इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता एंड्रयू शीर ने कहा, 'प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो क्या सदन को बताएंगे कि यह भयंकर भूल कैसे हुई। मीडिया ब्रीफिंग में बताया जा रहा है कि इस भारी भूल के पीछे भारत सरकार जिम्मेदार है, क्या इसे लेकर प्रधानमंत्री स्पष्ट रूप से अपनी राय रखेंगे।'
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo