ऋषि कपूर ने पूछा- IPL में महिला क्रिकेटर्स को खेलने के लिए क्यों नहीं मिलता मौका !!

ऋषि कपूर !
manoranjan news | Date: 28-Jan-2018 | 18:34:41
28 जनवरी 2018,
नई दिल्ली !!
सोशल मीडिया पर एक्टर ऋषि कपूर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने IPL की नीलामी पर ट्वीट करते हुए अपनी सलाह दी. ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा कि, 'IPL. एक विचार है. ऑक्शन में महिला क्रिकेटर्स क्यों नहीं. जेंडर में भेदभाव न हो, प्लेयिंग 11 में क्रिकेट खेलने वाले देशों के मिक्स खिलाड़ी हों. क्या ऐसा है कि मुश्किल खेल पुरुष ही खेलते हैं?' IPL सीजन-11 के लिए बेंगलुरु में दूसरे दिन खिलाड़ियों की नीलामी जारी है.
पद्मावत के करणी सेना द्वारा किए जा रहे विरोध पर किया ट्वीट !
बता दें कि हाल ही में उन्होंने पद्मावत के करणी सेना द्वारा किए जा रहे विरोध पर एक ट्वीट किया है. लेकिन इसे बाद में डिलीट भी कर दिया. ऋषि ने फिरंगी को बताया कपिल की फर्स्ट मूवी, लोगों ने कहा- सुबह ही लगा ली?
ऋषि कपूर ने व्यंग्य करते हुए लिखा था, रणवीर सिंह ने घोषणा की है कि यदि करणी सेना पद्मावती की रिलीज रोकती है तो वे जौहर करेंगे. इसके बाद ऋषि कपूर ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया. ऋषि कपूर ने इसके साथ करण जौहर और रणवीर की तस्वीर भी शेयर की थी. ऋषि कपूर द्वारा ट्वीट डिलीट किए जाने से पहले इसे हजारों लोग देख चुके थे, अब इसका स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है. ये सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या ऋषि कपूर ने करणी सेना के डर से अपना ट्वीट डिलीट किया है.
कश्मीर की समस्या के समाधान का एक यही सही तरीका !
पिछले दिनों ऋषि कपूर ने फारूख अब्दुल्ला के POK को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए एक लंबा ट्वीट लिखा था. इस ट्वीट में उन्होंने फारूख अब्दुल्ला के बयान को सही बताते हुए लिखा था कि कश्मीर की समस्या के समाधान का एक यही सही तरीका है और वह मरने से पहले पाकिस्तान देखना चाहते हैं.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo