मुसलमान बनाते हैं हिंदू लड़कियों को अपनी हवस का शिकार : भाजपा सांसद हुकुम सिंह !!

uttar-pradesh news | Date: 26-Oct-2017 | 12:07:19
26 अक्टूबर 2017,
मेरठ/शामली !!
कैराना पलायन को हवा देने वाले बीजेपी सांसद हुकुम सिंह ने शनिवार को शामली में फिर एक मुसलमानों को रेप करने वाला बताकर सभी को हैरत में डाल दिया। सांसद ने कहा की मुस्लिम समुदाय के युवकों का मकसद रेप करना है। जब हिंदुस्तान में रेप जैसी घटना करने में वह बाज नहीं आ रहे तो पाकिस्तान में हिंदुओं का क्या हाल होगा। साथ ही कहा कि हमने कभी किसी हिंदू को मुसलमान का रेप करने की घटना नहीं सुनीं और मुसलमान अक्सर ऐसी वारदात करते हैं। केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है, ऐसे लोगों में खौफ होना जरूरी है। सांसद के इस बयान का विडियो भी वायरल हो गया है।
बाल्मीकि युवती का किडनैप और रेप का आरोप !
हुकुम सिंह शनिवार को शामली में एक बैठक में बोल रहे थे। दरअसल, शामली में कुछ अल्पसंख्यक युवकों पर एक बाल्मीकि युवती को किडनैप और रेप का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया है। एक आरोपी अभी फरार है। इसी सिलसिले में हुकुम सिंह ने बैठक बुलाई थी। शामली के एमएलए तेजेंद्र निर्वाल भी उनके साथ थे। सांसद लड़की के घर भी गए थे। घटना पर अफसोस जताया।
मुस्लिमों में नही है प्रशासन का ख़ौफ़ !
बैठक में सांसद का कहना था कि देश में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार है, उसके बाद भी विशेष समुदाय के युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसका रेप किया। इनमें खौफ नहीं है। जो होना चाहिए। कहां से आती है इनमें इतनी हिम्मत। सांसद ने कहा कि या तो प्रशासन ऐसे लोगों को सीधा मेसेज दे नहीं तो सड़कों पर उतरकर नतीजा दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले के बारे में जान कर बड़ा सदमा लगा। सपा और कांग्रेस, बसपा के वो लोग कहां गए जो इस मामले में एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।
बीजेपी ने घटना को जोरशोर से उठाया !
क्षेत्रीय विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि कुछ पेशेवर लोगों ने जनपद में गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। सत्ता में होने के बावजूद बीजेपी ने इस घटना को जोरशोर से उठाया और स्वयं पीड़िता की मदद को आगे आई। उन्होंने पीड़िता के परिवार की हरसंभव मदद की घोषणा की तथा कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने को अकेला न समझे।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo