भगत सिंह पर लाहौर में चले मुकदमे से जुड़े कागज़ातो की, पाकिस्तान में लगाई जा रही है प्रदर्शनी !!

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु !
duniya news | Date: 26-Mar-2018 | 12:37:56
26 मार्च 2018,
लाहौर !!
पाकिस्तान सरकार पहली बार शहीद भगत सिंह पर लाहौर में चले मुकदमे से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों को और अन्य महत्वपूर्ण कागजात सार्वजनिक करने जा रही है. भगत सिंह को भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी स्वतंत्रता संग्राम के नायक की तरह सम्मान दिया जाता है. सोमवार से इन दस्तावेजों की लाहौर में एक प्रदर्शनी लग रही है.
मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान के प्रांत पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया. राज्य के मुख्य सचिव जाहिद सईद ने कहा कि क्रांतिकारी भगत सिंह भारत और पाकिस्तान दोनों के नायक हैं.
पाकिस्तान के भी हीरो हैं भगत सिंह !
पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अफसरों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भगत सिंह भारत और पाकिस्तान दोनों के स्वतंत्रता संग्राम के नायक हैं. इसलिए लोगों को भगत सिंह और उनके साथियों के ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानने का पूरा हक है.'
लाहौर के अनारकली मकबरे में स्थित पंजाब पुरालेख विभाग के कार्यालय में यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इस प्रदर्शनी में भगत सिंह द्वारा जेल से उनके पिता को लिखे पत्र, उनकी किताबें, अखबार, डरग्राउंड रहने के दौरान जिन होटलों में वह ठहरे थे उनके बारे में जानकारी आदि शामिल होंगे.
भगत सिंह के दस्तखत वाले लेटर भी शामिल !
इनमें भगत सिंह के दस्तखत वाले वे लेटर भी शामिल हैं जो उन्होंने जेल अधिकारियों को कुछ सुविधाएं देने के लिए लिखे थे. प्रदर्शनी में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को दोषी ठहराए जाने वाले अदालत के आदेश, उनके खिलाफ ब्लैक वारंट और फांसी की पुष्टि वाली जेलर की रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाएगी.
भगत सिंह द्वारा जेल में पढ़ी जाने वाली किताबें भी प्रदर्शन के लिए रखी जाएंगी. गौरतलब है कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च, 1931 को फांसी दे दी गई थी. उन पर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया था.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo