तीसरा टेस्ट : रहाणे-भुवनेश्वर क्रीज पर, चाय तक टीम इंडिया की का स्कोर छ: विकेट खोकर 199 रन !!

विराट कोहली !
khel news | Date: 26-Jan-2018 | 14:51:49
26 जनवरी 2018,
जोहानिसबर्ग !!
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 187 रनों पर ऑल आउट हो गई. जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका की टीम को 194 रनों पर ढेर कर दिया|
पहली पारी के आधार पर अफ्रीका को 7 रन की बढ़त हासिल हुई. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवा कर 199 रन बना लिए हैं और अफ्रीका पर कुल 170 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.अजिंक्य रहाणे (46 रन) और भुवनेश्वर कुमार (23 रन) क्रीज पर हैं.
पहली पारी में भुवी-बुमराह ने अफ्रीका को 194 पर समेटा !
भारत की तरह ही मेजबान टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू सके. दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 61 रन हाशिम अमला ने बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 121 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए. उनके अलावा वर्नोन फिलेंडर ने 35 और कैगिसो रबाडा ने 30 रन की अहम पारी खेली.
टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार को तीन सफलताएं मिलीं. ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला.
अफ्रीका में भारत का कभी नहीं हुआ क्लीन स्वीप !
1992 से अब तक अफ्रीका में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप नहीं हुआ है. भारत छह बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुका है और 1996-97 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से हारा था. भारत 2006 के बाद से पिछले तीन दौरों पर एक टेस्ट जीतने या ड्रॉ कराने में कामयाब रहा है.
जोहानिसबर्ग में भारत का रिकॉर्ड शानदार !
जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान पर भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. भारत ने इस मैदान पर चार टेस्ट (नवंबर 1992 , जनवरी 1997, दिसंबर 2006 और दिसंबर 2013) खेले हैं और एक भी गंवाया नहीं है.
भारत ने यहां 2006 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टेस्ट जीता था, जिसमें श्रीसंत ने 99 रन देकर आठ विकेट लिये थे.
प्लेइंग इलेवन:
भारत : मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह.
दक्षिण : अफ्रीका: डीन एगर, एडेन मार्करम, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), एंडिले फेहलुकवायो, मोर्ने मोर्कल, वर्नोन फिलैंडर, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगीदी.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo