श्रीदेवी : औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका शव कुछ देर में मुंबई पहुंचेगा, जानिए 10 बड़ी बाते !!

श्रीदेवी !
manoranjan news | Date: 25-Feb-2018 | 17:23:00
25 फरवरी 2018,
नई दिल्ली !!
श्रीदेवी का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे 54 साल की थी. कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका शव कुछ समय में मुंबई पहुंचेगा. भारतीय दूतावास का एक अफसर सुबह से ही श्रीदेवी के परिवार के साथ मौजूद है. जानिए 10 बड़े अपडेट्स.
1. श्रीदेवी के पति समेत परिवार के सारे लोग इस वक्त दुबई में मौजूद हैं. मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट जेट से पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो दोपहर करीब 1 बजे उन्हें लेने मुंबई से जेट रवाना हो गया.
2. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने दुबई अनिल अंबानी के प्लेन को भेजा गया. प्लेन दुबई पहुंच गया है. दुबई स्थित भारतीय दूतावास भी श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद कर रहा है.
3. इससे पहले दुबई में श्रीदेवी के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट देकर, पासपोर्ट और इमिग्रेशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी. रविवार रात तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचेगा.
4. रात 11 बजे श्रीदेवी की मौत इमिरेट्स टॉवर में बाथरूम में बेहोश होने के बाद हुई. इसके बाद तुरंत श्रीदेवी को रशीद हॉस्पिटल में ले जाया गया. जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.
5. श्रीदेवी एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने परिवार संग दुबई गई थीं. वे शादी के हर समारोह में शामिल हुईं. लेकिन उनके लगातार थकान हो रही थी. मोहित मारवाह की पत्नी टीना अंबानी की भतीजी (बहन की बेटी) हैं.
6. दुबई में श्रीदेवी को हार्ट अटैक आने की खबर सुनते ही दुबई में मौजूद उनके प्रशंसक अस्पताल के बाहर जमा हो गए. उनके निधन की खबर सुनकर शोक की लहर दौड़ गई.
7. जानकारी के मुताबिक सोमवार को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार जुहू के पवन हंस मुक्तिधाम में किया जाएगा. इससे पहले श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
8. संजय कपूर ने मीडिया को बताया, जब श्रीदेवी की मौत हुई तब वह होटल के कमरे में ही थीं. हम सब सकते में हैं, उन्हें कभी भी दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं हुई थी.'
9. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को जब हार्ट अटैक आया तब वह हॉटल के रूम में अकेली ही थीं.उनके साथ पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी या खुशी नहीं थीं.
10. मुंबई में श्रीदेवी के घर के बाहर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लगा है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo