श्रीलंका के खिलाफ आज ही सीरीज अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया !!

khel news | Date: 22-Dec-2017 | 12:30:21
22 दिसंबर 2017,
नई दिल्ली,
मजबूत टीम इंडिया आज इंदौर में खेला जाने वाला दूसरा T-20 मैच जीतकर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज अपने नाम करने उतरेगी. लंकाई टीम की मुश्किलों का कोई अंत नहीं है, जिन्हें कटक में में 93 रनों की करारी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा. यह नतीजा एकतरफा ही रहा, जिसने कई को यह सवाल पूछने के लिए बाध्य कर दिया कि भारत का बार-बार इतनी कमजोर टीम से खेलना कितना तार्किक है.
दक्षिण अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे से पहले भारत यह प्रदर्शन मायने नही रखता !
यह सीरीज अगले महीने में भारत के दक्षिण अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए कोई अच्छी तैयारी साबित नहीं हुई है, क्योंकि घरेलू टीम ने पसंदीदा परिस्थितियों में कमजोर टीम के खिलाफ दबदबा बनाए रखा. भारतीय बल्लेबाजों ने कमजोर आक्रमण के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया. रन और विकेट हमेशा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों में इनका यह प्रदर्शन कितना मायने रखेगा.
एंजेलो मैथ्यूज पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हैं श्रीलंका !
नियमित कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन तथा भुवनेश्वर कुमार की गैरमौजूदगी के बावजूद श्रीलंकाई खिलाड़ियों को कोई राहत नहीं मिली, जो अपने सीनियर जैसे एंजेलो मैथ्यूज पर ज्यादा ही निर्भर हैं. श्रीलंका के वरिष्ठ खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों का सामना करने में जूझते रहे, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) जैसे मजबूत ढांचे ने मेजबानों के लिए एक अच्छी बेंच स्ट्रेंथ तैयार कर दी है.
श्रीलंका को कप्तान थिसारा परेरा, उपुल थरंगा और मैथ्यूज से उम्मीदें !
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी अंतररष्ट्रीय पर्दापण करने के तुंरत बाद खुद के लिए जगह बनाने में सफल रहे. श्रीलंका को जरूरत है कि उसके कप्तान थिसारा परेरा, उपुल थरंगा और मैथ्यूज उदाहरण पेश कर नेतृत्व करें. ये लंबे समय से टीम का हिस्सा रहे हैं और अगर ये मजबूत प्रदर्शन करते हैं, तो वे खिलाड़ियों में कुछ उत्साह और उम्मीद जगा सकते हैं. दुष्मंत चमीरा और धनंजय डि सिल्वा जैसे खिलाड़ियों ने उम्मीद जगाई है.
धोनी की चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने की संभावना !
महेंद्र सिंह धोनी की फिनिशर की भूमिका पर भी पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कटक में चौथे स्थान पर भेजे जाने के बाद कुछ रन जुटाए और उनके इसी स्थान पर बल्लेबाजी करने की संभावना है, ताकि वह दक्षिण अफ्रीका में वनडे और T-20 चुनौती से पहले मैच में काफी ओवर खेल सकें. श्रेयस अय्यर भी कोहली और धवन की अनुपस्थिति में कुछ रन जुटाना चाहेंगे. लोकेश राहुल भी अच्छे फॉर्म में हैं.
टीमें इस प्रकार हैं- भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थम्पी और जयदेव उनादकट.
श्रीलंका ;थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल परेरा, धनुष्का गुणतिलक, निरोशन डिकवेला, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका, चतुरंगा डि सिल्वा, सचित पथिराना, धनंजय डि सिल्वा, नुआन प्रदीप, विश्व फर्नांडो और दुष्मंत चामीरा.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo