दिल्ली : करणी सेना पर कार्रवाई, लोंगो से मारपीट के मामले में 16 लोग हिरासत में, 200 के खिलाफ दर्ज हुई FIR !!

पद्मावत !
manoranjan news | Date: 22-Jan-2018 | 17:01:23
22 जनवरी 2018,
नई दिल्ली !!
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीज को चार दिन ही बचे हैं इसी के साथ फिल्म का विरोध प्रदर्शन भी चर्म पर नजर आ रहा है. गुरुग्राम में उत्पात मचाने के बाद करणी सेना नोएडा पहुंची, जहां उसने लोगों से मारपीट और पुलिस की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 200 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट के केस दर्ज हुए हैं. इनमें 7 नामजद हैं, जबकि बाकी अज्ञात हैं. 5 नामजदों का पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि पांच की पुलिस तलाश कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के DND पर विरोध प्रदर्शन कर रही करणी सेना आम लोगों से भी मारपीट कर रही है. नोएडा SP के मुताबिक कर्णी सेना के लोगों ने DND पर विरोध प्रदर्शन किया उत्पात मचाया है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. नोएडा पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही करणी सेना के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज करेगी.
पुलिस के सामने करणी सेना का उत्पात !
पद्मावत के विरोध में उतरी करणी सेना विरोध की आड़ में उत्पात मचाती दिखी, DND पर पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के लोगों द्वारा अराजक प्रदर्शन किया गया और आने जाने वाले लोगों से मार पीट भी की गई. इस सब के बीच पुलिस बनी मूक दर्शक. नोएडा से पहले गुरुग्राम में भी करणी सेना के लोगों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है.
गुरुग्राम, नोएडा से पहले करणी सेना ने गुजरात के एक मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड की और फरीदाबाद के एक मॉल में आग लगा दी है. इसके बाद गुजरात के मेहसाण में करणी सेना के सदस्यों द्वारा बस को जला देने का मामला भी सामने आया है. हालांकि गुजरात के थिएटर ऐसोसिएशन की ओर से राज्य में फिल्म की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है, बावजूद इसके इस राज्य में विरोध प्रदर्शन की घटनाएं सामने आ रही हैं.
करणी सेना की विरोध की आग NCR तक पहुंची !
बता दें सुप्रीम कोर्ट के फिल्म से बैन हटाने के फैसले के बावजूद फिल्म की गुजरात और राजस्थान में स्क्रीनिंग रोक दी गई है. इन दोनों राज्यों के बाद अब इस फिल्म के विरोध में जुटी करणी सेना की विरोध की आग NCR तक पहुंच चुकी है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo