केंद्रीय राज्य मंत्री की लोगों से अपील- अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय लगाएं 'पेड़' !!

डॉ. सत्यपाल सिंह (फ़ाइल फोटो) !
uttra-khand news | Date: 20-Dec-2017 | 17:49:49
20 दिसंबर 2017
देहरादून !!
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के आयोजित कार्यक्रम में लोगों से अपील की है कि गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए अस्थियों को उसमें प्रवाह न करके उसके उपाय पर विचार करें। सत्यपाल ने आगे कहा कि अस्थियों को जमीन पर इकट्ठा करके पूर्वजों के नाम का पौधा लगाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे।
पौधे में देख सकेंगे अपने पूर्वजों की छवि !
बता दें कि मंगलवार को हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में 918.94 करोड़ रुपये की 34 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, 'परिस्थिति को देखते हुए मैं सभी से अपील करता हूं कि गंगा में प्रवाहित करने के बजाय अस्थियों को किसी जमीन पर एक स्थान पर इकट्ठा के उसके ऊपर पौधे लगाए जाएं। ताकि आने वाली पीढ़ी उस पौधे में अपने पूर्वजों की छवि देख सकें।' उन्होंने आगे कहा कि इस विषय में सभी पुजारियों से आग्रह करता हूं कि लोगों में गंगा की सफाई को लेकर जागरुकता फैलाएं।
कूड़े-कचरे का कृषि में हो इस्तेमाल : CM रावत !
सत्यपाल ने साथ ही यह भी कहा, 'लोगों की आस्था है लेकिन समय की मांग के चलते जरूरत है कि हम उस दोबारा ध्यान दे और कुछ भी ऐसा न करें जिससे गंगा की शुद्धता पर असर पहुंचे।' कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों, गंगा के तट पर बसे गांवों के कूड़े-कचरे, कृषि में इस्तेमाल हो रहे केमिकल्स और कपड़ों के प्रयोग से गंगा अधिक प्रदूषित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमुख से गंगा सागर तक गंगा के 2500 किमी के प्रवाह को अविरल व निर्मल बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo