बनारस पुल हादसा : मायावती ने पुल हादसे में मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताते हुए भाजपा पर बोला हमला !!

सुप्रीमो मायावती !
uttar-pradesh news | Date: 16-May-2018 | 16:01:33
16 मई 2018,
नई दिल्ली !!
बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को बनारस में हुए पुल हादसे में मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया है. साथ ही उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है. उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि उनकी जिम्मेदारी फिक्स की जा सके.
मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'भाजपा नेताओं के मन पर बोझ जैसे बयानों से काम चलने वाला नहीं है, बल्कि ठोस कार्रवाई करनी पड़ेगी. कुछ सुधारात्मक उपाय करने होंगे.'
चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 4 अधिकारियों को किया सस्पेंड !
बता दें कि मंगलवार को वाराणसी में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. इस हादसे में यूपी सरकार ने कार्रवाई करते हुए चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया है.
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने दुख जताते हुए कहा था कि इस हादसे से मन भारी है. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस जाकर पीड़ितों और मारे गए लोगों के परिवार से मुलाकात की थी. साथ ही हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये और घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा भी की. साथ-साथ जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए.
जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा : केशव मौर्य !
हादसे के बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo