पैरिस में फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स की बैठक में आतंक के खिलाफ पाकिस्तान को घेरेगा भारत !!

पाकिस्तान के सामने पैरिस में मुश्किल होंगे हालात !
duniya news | Date: 16-Feb-2018 | 12:24:37
16 फरवरी 2018,
नई दिल्ली !!
पैरिस में अगले महीने फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) की अहम बैठक में भारत के निशाने पर पाकिस्तान रहने वाला है। भारत आतंक के खिलाफ पाकिस्तान की कमजोर कार्रवाई और लचर रुख का मुद्दा उठा सकता है। इस बैठक में पाकिस्तान द्वारा आतंकी संगठनों को मदद पहुंचाने और आतंक के खिलाफ पर्याप्त सख्त कदम नहीं उठाने के रवैये पर भी भारत अपनी नाखुशी जाहिर करेगा।
पैरिस के सम्मेलन में पाकिस्तान के ऊपर काफी दबाव बनाया जाएगा !
माना जा रहा है कि पैरिस में होने वाले इस अहम सम्मेलन में पाकिस्तान के ऊपर काफी दबाव रहने वाला है। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा द्वारा भारत में फैलाए जा रहे आतंक पर भारत अपना कड़ा विरोध निश्चित ही जारी करेगा। हाल ही में सुंजआन आर्मी कैंप और श्रीनगर के करन नगर BSF कैंप में आतंकी वारदात अंजाम दिए गए।
बता दें कि FATF एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो विभिन्न देशों के बीच मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग जैसे मामले देखती है। 18 से 23 फरवरी तक पैरिस में FATAF पाकिस्तान द्वारा पिछले कुछ समय में आतंकियों को मदद पहुंचाने के लिए बनाए गए कानूनी रास्तों पर भी चर्चा की जाएगी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने हाल ही में आतंक रोधी कानून 1997 में संशोधन के लिए एक अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिया है।
UNSC से लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा, तालिबान पर भी लगाम लगाना है !
नए कानून के तहत आतंकी संगठनों के बैंक अकाउंट सील करने, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जैसे कई पक्ष हैं। इन नए बिल के बाद जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन करार दे दिया गया। इस बिल का उद्देश्य माना जा रहा है यूनाइटेड नेशंस सिक्यॉरिटी काउंसिल (UNSC) की ओर से प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा और तालिबान जैसे संगठनों पर भी लगाम लगाना है।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo