उत्तराखंड राज्य के गठन के समय से चले आ रहे परिसंपत्ति बंटवारे के अब सुलझाने के आसार : CM रावत !!

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत (फाइल) !
uttra-khand news | Date: 16-Jan-2018 | 17:58:58
16 जनवरी 2018,
देहरादून !!
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर आज एक बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय में अलकनंदा होटल उत्तराखंड सरकार को देने पर सहमति दे दी है ।
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में किल वेस्ट मशीन के उद्घाटन के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि अलकनंदा होटल का उत्तराखंड को मिलना परिसंपत्ति के बंटवारे की दिशा में एक बड़ा कदम है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसम्पत्तियों के बंटवारे को लेकर सत्रह साल बाद दोनों प्रदेशों में एक ही पार्टी यानी बीजेपी की ही सरकारें बनने से उम्मीद जगी थी।
दोनों राज्यों के बीच सहमति बन जाएगी !
बीजेपी सरकार बनते ही यूपी ने 28 नहरें जो उसके कब्जे में चली आ रही थीं 23 मार्च 2017 को उत्तराखंड को हस्तानांतरित कर दीं, तब से यह उम्मीद जगी है कि धीरे-धीरे अन्य परिसम्पत्तियों के मामले में भी दोनों राज्यों के बीच सहमति बन जाएगी । 23 मार्च 2017 को भीमगौड़ा बैराज के अंतर्गत अलकनंदा होटल में दोनों राज्यों के तमाम अधिकारी इस मामले में बैठे और उन्होंने इस बाबत अंतिम सहमति जताकर इन 28 नहरों से अपना कब्जा छोड़ दिया। अभी इन नहरों से लगी रिक्त भूमि और उनमें स्थित आवास और गेस्ट हाउस हस्तांतरित नहीं हुए हैं ।
इसके अलावा पिछले साल के अंतिम माह 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र और योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ में यूपी और उत्तराखंड के बीच परिवहन समझौता हुआ, जिसके तहत यूपी प्रतिदिन उत्तराखंड में 1.12 लाख किलोमीटर का सफर करेगा। यूपी रोडवेज की बसें प्रतिदिन करीब 2472 ट्रिप लगाएंगी। उत्तराखंड रोजाना यूपी में 2.40 लाख किलोमीटर सफर करेगा। उत्तराखंड की करीब 1724 बसें भी यूपी में फेरे लगाएंगी।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo