अमेरिका से जेटली का विपक्ष पर वार- गुजरात चुनाव के रिजल्ट के बाद सिद्द होगा जनता किसके साथ !!

duniya news | Date: 15-Oct-2017 | 11:53:48
15 अक्टूबर 2017,
वाशिंगटन !!
अमेरिकी दौरे पर गए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी और GST जैसे मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे विपक्ष पर जवाबी हमला बोला है. अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने दीजिए, पता चल जाएगा लोग किसके साथ हैं. वित्तमंत्री ने साथ ही कहा कि जैसा नोटबंदी के बाद हुए यूपी विधानसभा चुनावों में जो हुआ हम सबने देखा.
अरुण जेटली ने यहां कहा कि IBC दिवाला कानून, GST, नोटबंदी जैसे फैसलों के लिए साहस की जरूरत होती है और भारत के इन सख्त कदमों की वैश्विक स्तर पर तारीफ हुई. वित्तमंत्री ने साथ ही कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में 3 सालों से नरमी देखी जा रही है, लेकिन इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था तरक्की पर रही और इसी मौके का फायदा उठाकर हमने संरचनात्मक सुधारों को अंजाम दिया.
कांग्रेस के वित्त मंत्रियों ने GST का समर्थन किया : जेटली !
जेटली ने इन कदमों की आलोचना कर रही कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित सारे राज्यों के वित्त मंत्रियों ने GST का समर्थन किया, लेकिन पार्टी ने अवसरवादी राजनीति के तहत इसका विरोध किया.
इस दौरान वित्तमंत्री अरुण जेटली ने H1B वीजा के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'H1B वीजा पर आने वाले भारतीय बेहद योग्य होते हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं, इसलिए हमने उन्हें (अमेरिकी सरकार को) अपनी चिंता व्यक्त की है.' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा काफी अच्छा रहा है. इससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत ही होगी.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo