कंगना ने मिडिया से कहा , 'मेरे इश्क के किस्से तो सारे न्यूजपेपर में लिखे गए हैं' !!

कंगना (फाइल फोटो) !
manoranjan news | Date: 15-Jan-2018 | 15:02:37
15 जनवरी 2018,
नई दिल्ली !!
करण जौहर और रोहित शेट्टी के नए शो‘द इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’के सेट पर कंगना रनौत बतौर स्पेशल जज शामिल हुईं थी. डेकन क्रोनिकल में छपी खबर के मुताबिक कंगान ने पर्सनल लव लाइफ को स्टेज पर एक्ट करने को कहा गया. इसके जवाब में कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मेरे इश्क के किस्से तो सारे न्यूजपेपर में लिखे गए हैं.'
कंगना ने ऐसे जाहिर किया इश्क...!
कंगना ने बात यहीं खत्म नहीं की, उन्होंने एक शेर भी पढ़ दिया, 'इश्क की आंखों में खुदा देखा है हमने, न वो रोशनी थी, न अंधेरा, न जानें कौन सा मंतर देखा है हमने.' इस शेर से दबे शब्दों में कंगना ने एक बार फिर अपने प्यार के किस्सों को हवा दे दी. शादी के सवाल पर बॉलीवुड क्वीन ने बेबाक अंदाज में कहा कि 30 साल होते ही शादी कर देने की सोच को मैं नहीं मानती हूं. न तो मैं 30 की हुई हूं और न मैं शादी करने का कोई प्लान बना रही हूं.
करण कंगना के बीच जारी है नाराज़गी !
शो में आने के बाद अटकलें लगाई जा रहीं थी कि करण जौहर से उनके रिश्ते बेहतर हो गए हैं. लेकिन खबरों की मानें तो कंगना कुछ अलग ही तेवर में नजर आ रही थीं. सेट पर मौजूद खबरियों की मानें तो कंगना ने प्रोफेशनलिज्म का अच्छा नमूना देते हुए सिर्फ कैमरे के सामने ही करण से हाय-हैलो किया और बात की लेकिन जैसे ही कैमरा उन पर से हटा तो वह सीधे सेट से निकलकर अपनी वैनिटी वैन में पहुंच गईं.
यहां तक कि शूटिंग के ब्रेक में जब करण ने उनसे कुछ बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन का बहाना बनाकर सीट छोड़ दी और अपने बॉडीगार्ड के साथ वहां से बाहर निकल गईं. उनका यह रवैया देख करण समझ गए कि कंगना दोस्ती के मूड में बिल्कुल नहीं हैं और न ही वह पुरानी बातों को भूलने के मूड में हैं.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo