U19 WC: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, कमलेश के बाद अभिषेक को मिली विकेट !!

फाइल फोटो !
khel news | Date: 14-Jan-2018 | 12:23:08
14 जनवरी 2018,
नई दिल्ली !!
अंडर-19 वर्ल्ड कप-2018 के अपने ओपनिंग मुकाबले में भारत के 328 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 21.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। जैक एडवर्ड्स और जोनाथन मेरलो क्रीज पर हैं। कमलेश ने मैक्स ब्रायंट को 29 रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। वहीं दूसरा झटका जेसन सांघा (14) के रूप में अभिषेक शर्मा ने दिया। मैच का स्कोर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं।
भारतीय पारी का रोमांच: 3 बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी !
इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 329 रनों का मुश्किल टारगेट दिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान पृथ्वी शॉ (94), मंजोत कालरा (77) और शुभम गिल (63) के अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक एड्वर्ड ने सबसे अधिक 9 ओवर में 65 रन देकर 4 विकेट झटके।
सेंचुरी से चूके कैप्टन पृथ्वी शॉ !
भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान पृथ्वी शॉ (94) के रूप में लगा। उन्हें विल सदरलैंड की गेंद पर बक्सटर ने कैच किया। अंडर-19 वर्ल्ड में अपना पहला मुकाबला खेल रहे पृथ्वी शॉ ने 100 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके और मंजोत के बीच पहले विकेट के लिए रेकॉर्ड 180 रन की पार्टनरशिप हुई। इस जोड़ी ने रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन के 175 रनों के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
इसके कुछ ही देर बाद मंजोत कालरा भी चलते बने। उन्होंने 99 बॉल में 12 चौके और 1 छक्का की बदौलत 86 रन बनाए। पृथ्वी की जगह बैटिंग करने आए शुभम गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 54 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 63 रन बनाए। हालांकि अभिषेक शर्मा (23), हिमांशु राणा (14) और अंकुल सुधाकर रॉय (6) का विकेट जल्दी गिर गया।
उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की कोचिंग में उतरी है। उम्मीद की जा रही है कि यह टीम चैंपियन बनकर ही लौटेगी। बता दें कि 33 बार भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 में भिड़ चुके हैं। इस दौरान 19 बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है, जबकि 14 मुकाबलों में भारत ने बाजी मारी है।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo