CM योगी को राजनाथ की क्लीन चिट, कहा- बढ़िया ढंग से सरकार चला रहे हैं आदित्यनाथ !!

गृहमंत्री राजनाथ सिंह !
uttar-pradesh news | Date: 13-Apr-2018 | 14:19:37
13 अप्रैल 2018,
नई दिल्ली !!
रेप मामलों को लेकर घिरी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों के एक्शन को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात-चीत में कहा कि उन्नाव की घटना दुखद है और रेप के मामलों में तुरंत FIR दर्ज की जानी चाहिए.
अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस नीति !
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े एक सवाल के मामले पर उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ UP में पूरी पकड़ के साथ बढ़िया ढंग से सरकार चला रहे हैं. प्रदेश सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है. विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है, अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा.
उन्होंने कहा कि ये राज्य सरकार की ही सतर्कता है कि उन्होंने केस को CBI को रेफर किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नजरिया बहुत ही स्पष्ट हैं. मामले में देरी पर जांच जारी है, लेकिन जो कुछ भी हुआ है वो बेहद ही निराशाजनक है. बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं. पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ.
एनकाउंटर के फेक होने के आरोपों पर बोले राजनाथ !
UP पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे एनकाउंटर के फेक होने के आरोपों पर राजनाथ ने कहा कि आरोप किसी पर भी लगाया जा सकता है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी छोटी चुनौती एक बड़ी चुनौती की तरह ही होती है. कश्मीर की समस्या के समाधान के लिए जो भी केंद्र सरकार से हो सकता है वो किया जा रहा है. कश्मीर के जो हालात हैं वो सामान्य नहीं हैं, वहां की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सबकुछ किया जा रहा है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo