ऐसे जल्दी बनाएं मटर पनीर ग्रेवी !

फाइल फोटो !
lifestyle news | Date: 09-Feb-2018 | 18:29:34
09 फरवरी 2018,
नई दिल्ली !!
मटर पनीर तो आप रोजाना खाना चाहते हैं, लेकिन इसे पकाने में लगने वाले समय के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं. तो हम बता रहे हैं फटाफटा मटर पनीर ग्रेवी बनाने का तरीका...
एक नज़र !
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4समय : 15 से 30 मिनटमील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री !
300 ग्राम पनीर, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
3-4 प्याज, कटा हुआ
3 टमाटर, कटे हुए
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 कप मटर
आधा छोटा चम्मच हींग
आधा छोटा चम्मच जीरा
एक चौथाई कप धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चौथाई छोटा चम्मच पनीर मसाला
एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
तेल
टिप्स !
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें पनीर डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- प्याज और टमाटर को मिक्सर में पीसकर अलग-अलग पेस्ट बना लें.
- अब मध्यम आंच पर एक कूकर में 2 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं.
- इसके बाद इसमें प्याज का पेस्ट डालकर गुलाबी होने तक पकाएं.
- फिर इसमें अदरक-लहसुन और टमाटर का पेस्ट डालें.
- फिर इसमें बाकी के मसाले डालकर पकाएं.
इस तरह बढ़ाएं सब्जी का रंग और स्वाद !
- जब मसाला तैयार हो जाए तो और तेल छोड़ने लगे तो इसमें मटर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- आवश्यकतानुसार पानी डालें और 5-6 मिनट तक ग्रेवी पकाएं.
- फिर इसमें नमक और पनीर डालकर मिलाएं और ढक्कन लगाकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
- जब कूकर ठंडा हो जाए तो मटर पनीर को धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo