कमल हासन अपने जन्मदिन पर आज कर सकते है राजनीतिक पारी की शुरुआत : बोले- CM बनूंगा !!

manoranjan news | Date: 07-Nov-2017 | 11:12:48
07 नवंबर 2017,
चेन्नई !!
अभिनेता से नेता बने साउथ सुपरस्टार कमल हासन का आज जन्मदिन है. कमल आज अपने समर्थकों के सामने खुले तौर से राजनीति में आने का ऐलान कर सकते हैं. कमल हासन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि वह राजनीति में आने को तैयार हैं और CM बनने को भी तैयार हैं.
मंगलवार को उन्होंने अपने जन्मदिन पर चेन्नई में बारिश से प्रभावित एक इलाके में मेडिकल कैंप खोला. उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर केक ना काटे बल्कि बारिश से परेशान लोगों की मदद करें. गौरतलब है कि चेन्नई में बारिश से बुरा हाल है, कई जगह पानी भरने से बाढ़ की स्थिति भी हो रही है.
फैंस के लिए ऐप लॉन्च करेंगे कमल हासन !
अभिनय से संन्यास की खबरों पर उन्होंने कहा कि मैंने संन्यास नहीं लिया है, मेरी दो फिल्मों पर काम चल रहा है. पहली विश्वरूपम 2 और दूसरी इंडियन 2 भी आ रही है. जन्मदिन के मौके पर कमल हासन एक ऐप भी लॉन्च करेंगे. जिससे वो सीधे अपने फैंस से जुड़ेंगे.
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से आसार लगाए जा रहे हैं कि कमल हासन राजनीति ज्वाइन करेंगे. अभी हाल ही में उनके एक बयान से बवाल मच गया था.
हिंदू आतंकवाद पर दिया था बयान !
कमल हासन ने कहा था कि पहले दक्षिणपंथी हिंदू लोग हिंसा में शामिल नहीं होते थे, वे अपने विरोधियों का तर्कों के आधार पर विरोध करते हुए शास्त्रार्थ करते थे. लेकिन, ये पुरानी रणनीति हार गई और अब वे जो करते हैं, उसमें बल प्रयोग होता है. हासन ने कहा, 'अब उन्होंने हिंसा फैलाना शुरू कर दिया है.'
कमल हासन ने कहा था, 'हिंदू आतंकवाद की बात कहने वाले लोगों को दक्षिणपंथी चैंलेज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि आतंक हिंदू कैंप में भी पहुंच गया है. इस तरह की आतंकी गतिविधियां उन्हें किसी तरह की मदद नहीं करने वाली.'

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo