Sat 14, Dec 2019
Sat 14, Dec 2019
  • मुख्य खबरें
  • मुख्य खबरें
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • बरेली
    • मेरठ
    • मुरदाबाद
    • इलाहाबाद
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • आजमगढ
    • सहारनपुर
    • नॉएडा/ग़ाज़ियाबाद
    • झांसी
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रुद्रपुर
    • नैनीताल
    • अल्मोड़ा
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • टेहरी गढ़वाल
  • दुनिया
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • अमेरिका
    • ऑस्ट्रेलिया
    • जापान
    • ब्रिटेन
    • बांग्लादेश
    • श्रीलंका
    • रूस
    • उत्तर कोरिया
    • अन्य
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तरा खंड
    • दिल्ली
    • हरियाणा - पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • आंध्र प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार-झारखंड
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • गोआ
    • उड़ीसा
    • पश्चिम बंगाल
    • तमिल नाडु
    • केरल
    • कर्नाटक
    • जम्मू- कश्मीर
    • नार्थ-ईस्ट
    • अन्य राज्य
  • खेल
    • हॉकी
    • क्रिकेट
    • कब्बडी
    • बैडमिंटन
    • टेनिस
    • एथलेटिक्स
    • फुटबॉल
  • बिज़नस
  • मनोरंजन
    • मूवी
    • छोटा पर्दा
    • हॉलीवुड
    • गॉसिप्स
    • फनी वीडियोस
    • जोक्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • गैजेट्स
    • बाइक
    • फोर व्हीलर
    • गार्डन
    • ब्यूटी टिप्स
  • चिकित्सा
    • आयुर्वेद
    • अलोपथी
    • होम्योपथी
    • यूनानी
    • घरेलू नुस्खा
  • श्रद्धा

मूर्ति मामला : लेनिन और पेरियार की मूर्ति के बाद अब उत्तर प्रदेश के मेरठ में अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का मामला आया सामने !!

Hindi News, News in Hindi, Latest News in Hindi, Hindi Samachar, News Hindi, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Khabar7 , Khabar7 News, समाचार, हिंदी में समाचार, Moradabad News, Delhi News, Ghaziabad News, Noida News, Uttar Pradesh News, Uttrakhand News, current affairs, cricket, sports, business and cinema

मेरठ में तोड़ी अंबेडकर की मूर्ति !



uttar-pradesh news | Date: 07-Mar-2018 | 15:04:05

07 मार्च 2018, 

मेरठ !!

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कई जगह पर हिंसा की खबरें आ रही हैं. कई जगह पर मूर्तियां तोड़ने का मामला भी सामने आया है. मूर्ति तोड़ने की ये आग अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के मवाना क्षेत्र में बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है. हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बाद नई मूर्ति लगा दी गई है.

पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा !

मेरठ में कुछ शरारती तत्वों ने देर रात को अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा है. जिसके बाद लोगों ने इस मुद्दे को लेकर काफी हंगामा किया और मूर्ति को बदलवाने की मांग की. इस मौके पर CO मवाना भी पहुंचे. अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने इस बारे में कहा कि उन्होंने इस खबर को सुनने के बाद SDM से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. आपको बता दें कि योगेश वर्मा अभी पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुरादनगर में मौजूद हैं.

PM मोदी जता चुके हैं नाराज़गी !

हिंसा के दौरान त्रिपुरा में लेनिन, तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति गिराने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रकार की घटनाओं से काफी आहत हैं. प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में सख्ती दिखाई है. गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को इस प्रकार के मामले से सख्ती से निपटने की बात कही है. इस मसले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गृहमंत्री से भी बात की है.

त्रिपुरा में तोड़ी गई थी लेनिन की मूर्ति !

आपको बता दें कि 3 मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद त्रिपुरा के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने साउथ त्रिपुरा डिस्ट्रिक्ट के बेलोनिया सबडिविज़न में बुलडोज़र की मदद से रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को ढहा दिया गया था. साम्यवादी विचारधारा के नायक लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने के बाद से वामपंथी दल और उनके कैडर नाराज हैं. इसके बाद मंगलवार को भी त्रिपुरा में ही लेनिन की एक और मूर्ति गिराने की बात सामने आई थी.

तमिलनाडु में भी तोड़ी गई मूर्ति !

त्रिपुरा की घटना के बाद तमिलनाडु में बड़े समाज सुधारक रहे पेरियार की मूर्ति भी तोड़ दी गई थी. पेरियार की मूर्ति को तोड़ने की यह घटना भाजपा नेता एच राजा की एक फेसबुक पोस्ट के बाद हुई है. बताया जा रहा है कि पेरियार की मूर्ति तोड़ने की यह घटना तमिलनाडु के वेल्लुर में मंगलवार रात को हुई. सूत्रों के मुताबिक ईवीआर रामास्वामी जिन्हें पेरियार के नाम से जाना जाता है, की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है. इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामलाे के बढ़ने के बाद भाजपा नेता ने पोस्ट को हटा लिया और माफी भी मांग ली.

बंगाल में तोड़ी गई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति !

लेनिन और पेरियार की मूर्ति के अलावा बुधवार को पश्चिम बंगाल में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था. पश्चिम बंगाल पुलिस ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा ध्वस्त करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में 6 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं. इन लोगों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चेहरा बिगाड़ने और क्षतिग्रस्त करने का आरोप है.



Share your views...






पॉपुलर न्यूज़

  • नागरिकता कानून : विरोध में सड़क पर जामिया के छात्र, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले !!

  • BHU परिसर से हटेगा राजीव गांधी का नाम, कांग्रेस बोली- ऐसा होने नहीं देंगे !!

  • नागरिकता कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का विरोध जारी, सहारनपुर-अलीगढ़ में इंटरनेट बंद !!

  • उत्तर प्रदेश में भी NRC का सर्वे शुरू बाराबंकी में चल रहा काम !!

  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 15 यात्री घायल, 5 की हालत नाजुक !!

  • साध्वी प्राची का भड़काऊ बयान- बलात्कार, आतंकवाद, नक्सलवाद नेहरू खानदान की देन !!

  • उन्नाव पीड़िता की बहन की चेतावनी- एक्शन लो, नहीं तो CM आवास के बाहर करूंगी आत्मदाह !!

  • उन्नाव : रेप पीड़िता को दफनाया, बहन को सरकारी नौकरी, परिवार को 25 लाख का मुआवजा !!

  • उन्नाव रेप : परिजनों से मिल योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, 1 साल तक परिवार को किया प्रताड़ित !!

  • छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, उन्नाव पुलिस बोली- जब रेप होगा तब देखेंगे !!

फोटो न्यूज़

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

23 साल पुरानी ये फोटो, UP में आगे का रास्ता दिखा सकती है : क्या इतिहास खुद को दोहराएगा ?

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

सेवाकर देने को राजी नहीं हैं तो आप रेस्त्रां में खाना खाने न जाएं

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट

बयान पर अफसोस जाहिर करें या ट्रायल का सामना करें राहुल गांधी: सुप्रीम कोर्ट





  • उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी

  • उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल

  • दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य

  • खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल

  • मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स

  • लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स

  • चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा



Follow Us


Subscribe To Our Newsletter



Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7

Powered By Siabak Creativo