शेखर की पूर्व पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति बोलीं- मेरे और शेखर के तलाक़ की वजह थी प्रीटी ज़िंटा !!

manoranjan news | Date: 06-Dec-2017 | 12:56:25
06 दिसंबर 2017,
मुंबई !!
,बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर, एक्टर और प्रोड्यूसर शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर 1945 को लाहौर में हुआ था. वह सदाबहार एक्टर देवानंद के भतीजे हैं. हिंदी सिनेमा में उनकी पहचान किसी बड़ी शख्सियत से कम नहीं है. उन्होंने मासूम, बेंडिट क्वीन, एलिजाबेथ, मिस्टर इंडिया जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं. फिल्मों के जरिए अपने बेहतरीन काम को दर्शाने वाले शेखर कपूर की निजी जिंदगी काफी विवादों में रही है.
उन्होंने देश के पूर्व पीएम आईके गुजराल की भांजी मेधा गुजराल से शादी की थी. लेकिन 1994 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति से दूसरी शादी की. 1997 में दोनों का तलाक हो गया. उनके एक बच्ची कावेरी कपूर है.
शेखर की पूर्व पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने तलाक की वजह एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को बताया था. उन्होंने प्रीति पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों के बीच जारी रोमांटिक रिलेशनशिप की वजह से उनका तलाक हुआ. उन्होंने प्रीति जिंटा को 'मैनईटर' तक करार दिया.
हालांकि प्रीति जिंटा ने सुचित्रा के आरोपों को सिरे से नकारा. उन्होंने कहा, शेखर मेरे लिए हमेशा खास रहेंगे. वह मुझे इंडस्ट्री में लाए थे. मुझ पर किसी का रिश्ता तोड़ने का आरोप लग रहा है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है. सुचित्रा की दिमागी हालत सही नहीं है.
शेखर कपूर का शबाना आजमी के साथ अफेयर भी बॉलीवुड गलियारों में चर्चित रहा था. वे दोनों इश्क इश्क इश्क के सेट पर मिले थे. धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा. 7 साल के लंबे रिलेशन के बाद दोनों अलग हो गए. ब्रेकअप के बाद भी शबाना ने शेखर की निर्देशित पहली फिल्म मासूम (1982) में काम किया था.
शेखर कपूर को पद्मश्री, बाफ्टा अवॉर्ड, 1 नेशनल अवॉर्ड और तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo