यूपी निकाय चुनाव : सपा ने चैयरमेन पद का जिसे दिया टिकट, वह रिठौरा का वोटर ही नहीं !!

uttar-pradesh news | Date: 06-Nov-2017 | 16:10:27
06 नवंबर 2017,
बरेली !!
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने हरि शंकर यादव को चैयरमेन पद के लिए रिठौरा नगर पंचायत से हरि शंकर यादव को टिकट दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि हरि शंकर को जिस नगर पंचायत से टिकट मिला है वह खुद वहां के वोटर नहीं हैं। जबकि नियमता उम्मीदवार को वहां का वोटर होना जरूरी है जहां से वह चुनाव लड़ रहा है।
पिछली बार डाला था वोट !
SP के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरि शंकर ने आरोप लगाया कि वह रिठौरा नगर पंचायत के वोटर थे लेकिन दबाव में आकर उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है ताकि वह चुनाव न लड़ सकें। उन्होंने कहा कि 2014 में हुए लोक सभा चुनाव और पिछले विधान सभा चुनाव में भी उन्होंने यहीं से वोट डाला था। रिठौरा में उनका घर है, उनके पास पहचान पत्र और दूसरे दस्तावेज भी हैं। उनका आधार कार्ड भी रिठौरा के पते पर ही बना है।
DM से मिलकर कराई शिकायत दर्ज !
18 अक्टूबर को हरि शंकर को पता चला कि उनके पास रिठौरा में मताधिकार नहीं है। उन्होंने स्थानीय समर्थकों के साथ DM से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि उनका नाम वोटिंग लिस्ट में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वह हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उन्हें चुनाव का टिकट मिल चुकी है। जल्द ही जिला प्रशासन से उनका नाम लिस्ट में जोड़ने को कहेंगे।
10 नवंबर है नाकांकन की अंतिम तारीख !
SP के जिलाध्यक्ष सुभलेश यादव ने बताया कि हरि शंकर को टिकट दिया गया है उन्होंने पार्टी को आश्वस्त किया है कि उनका नाम वह वोटिंग लिस्ट में जुड़वा लेंगे। 10 नवंबर नाकांकन की अंतिम तारीख है अगर वह उनका नाम वोटिंग लिस्ट में जुड़वाने में असफल रहेंगे तो पार्टी किसी और को टिकट दे देगी।
एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एक जांच कमिटी गठित की है। वह रिपोर्ट DM को देगी इसलिए वह इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं।

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo