युद्ध के और करीब पहुंच रहा उत्तर कोरिया, कर रहा अगले न्यूक्लियर परीक्षण की तैयारी !!

duniya news | Date: 06-Nov-2017 | 12:20:48
06 नवंबर 2017,
उत्तर कोरिया !!
साउथ कोरिया की स्पाई एजेंसी ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया किसी भी वक्त नया न्यूक्लियर टेस्ट कर सकता है. पहले से तनावपूर्ण माहौल में नॉर्थ कोरिया का नया न्यूक्लियर टेस्ट युद्ध की शुरुआत कर सकता है.
साउथ कोरियन एजेंसी ने कहा है कि प्योंगयांग के पास एक्टिविटी बढ़ गई है और ऐसा लगता है कि किम जोंग एक बार फिर दुनिया को उकसाने के लिए टेस्ट कर सकता है.
सितंबर के बाद यह पहली बार होगा जब नॉर्थ कोरिया न्यूक्लियर टेस्ट करेगा. इससे पहले खबर आई थी कि नॉर्थ कोरिया के एक टेस्ट साइट पर हादसा हुआ, जिसमें काफी लोग मारे गए थे.
अमेरिका ने की हालातों की समीक्षा !
नॉर्थ कोरिया ट्रंप के एशिया दौरे के समय टेस्ट करके खुद के पावरफुल होने का संकेत भी दे सकता है. ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अमेरिका की ओर से भी तैयारी की जा रही है. अमेरिका ने हाल ही में उन हालातों की समीक्षा की है कि नॉर्थ कोरिया पर 'जमीनी आक्रमण' कर कैसे परमाणु हथियारों को सुरक्षित किया जा सकता है.आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया बीते महीने में कई बार कह चुका है कि वह अमेरिका को तबाह कर सकता है. उसकी मिसाइल की पहुंच अमेरिकी शहर तक हो चुकी है.
केमिकल हथियारों का इस्तेमाल !
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका को इस बात का भी पूरा अंदेशा है कि युद्ध के दौरान प्योंगयांग बायलॉजिकल और केमिकल हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकता है.अमेरिका सहित तमाम देश नॉर्थ कोरिया को परमाणु शक्ति वाले देश के रूप में मान्यता देने के खिलाफ रहे हैं. अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी भी दी है.जुलाई में नॉर्थ कोरिया ने ब्लैस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया था. इसकी रेंज 6700 किलोमीटर बताई गई जिसका मतलब था कि अमेरिका का अलास्का राज्य भी इसकी जद में था.
पिछले छह महीनों में नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं और ऐसे किसी भी वक्त जंग छिड़ने की आशंका लगातार बनी हुई है.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo