एक्ट्रेस बोलीं- कभी शिकार नहीं कर सकते सलमान, असली आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग !!

सिमी ग्रेवाल !
manoranjan news | Date: 06-Apr-2018 | 15:24:23
06 अप्रैल 2018,
नई दिल्ली !!
20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है. लेकिन एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को पक्का भरोसा है कि सलमान कभी किसी जानवर का शिकार नहीं कर सकते. उन्होंने ट्विटर पर सलमान को सपोर्ट करते हुए असली गुनहगार को गिरफ्तार करने की मांग की है.
सलमान किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचा सकते !
उन्होंने ट्वीट कर लिखा- एक बात के लिए तो मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि सलमान खान किसी जानवर को कभी हानि नहीं पहुंचा सकते हैं. वे जानवरों को बहुत प्यार करते हैं. इस मामले के असली गुनहगार का खुलासा किया जाना चाहिए. किसी दूसरे के गुनाह को 20 सालों तक झेलना काफी लंबा समय है...
अगर सिमी ग्रेवाल के अनुसार सलमान खान ने काले हिरणों को नहीं मारा तो सवाल ये उठता है कि उनका शिकार किसने किया? एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट के साथ इस सजा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर सच में सलमान खान निर्दोष हैं तो फिर कौन है असली गुनहगार? क्या पुलिस कभी असली गुनहगार को पकड़ पाएगी? ऐसे तमाम सवाल है जो सिमी के ट्वीट से खड़े होते हैं....
असली गुनहगार की गिरफ्तारी की मांग !
सिमी ग्रेवाल के इस ट्वीट को कई लोगों ने रिट्वीट किया है. बहुत से लोगों ने एक्ट्रेस के ट्वीट का समर्थन किया है और असली गुनहगार की गिरफ्तारी की मांग की है. एक यूजर ने लिखा है कि सलमान खान कभी किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचा सकते.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo