अमेरिका में भारत के दूतावास की टेलिफोन लाइनों के साथ छेड़छाड़ कर लोगों को ठगने की कोशिश !!

फाइल फोटो !
duniya news | Date: 05-Mar-2018 | 17:22:18
05 मार्च 2018,
वॉशिंगटन !!
अमेरिका में भारत के दूतावास की टेलिफोन लाइनों के साथ छेड़छाड़ कर लोगों को ठगने की कोशिश की गई है। संदिग्ध कॉल को लेकर जागरूकता फैलाने वाले एक समूह ने इसे लेकर अडवाजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने इस बारे में अमेरिकी सरकार को इसकी जानकारी दे दी है और एक आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है।
पासपोर्ट, वीजा फॉर्म्स या इमीग्रेशन फॉर्म्स में गड़बड़ी !
भारतीय दूतावास ने अडवाजरी जारी करते हुए बताया, 'गड़बड़ी करने वाले लोग क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेते हैं या भारतीय मूल के लोगों को फोन करके कहते हैं कि उनके पासपोर्ट, वीजा फॉर्म्स या इमीग्रेशन फॉर्म्स में गड़बड़ी है। जिसे कुछ कीमत चुकाकर ठीक कराया जा सकता है। साथ ही कहते हैं कि इन गड़बड़ियों को ठीक नहीं किया गया तो आपका वीजा कैंसल भी हो सकता है।'
अमेरिका में रहने वाले कुछ भारतीयों, जिन्हें ऐसी कॉल आई हैं, ने भारतीय दूतावास को इस बारे में जानकारी दी कि कुछ लोग भारतीय दूतावास की फोन लाइन में छेड़छाड़ कर लोगों को ठगने के लिए फोन कर रहे हैं।
जानकारी दूतावास या इंडियन अथॉरिटी से मिली !
कुछ लोगों ने बताया कि ठगी करने वाले लोग उन्हें फोन कर कहते हैं कि उन्हें यह जानकारी दूतावास या इंडियन अथॉरिटी से मिली है। ऐसी शिकायतों के बाद भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी हैं। साथ ही उस वेस्टर्न यूनियन अकाउंट नंबर की जानकारी भी जुटाई जा रही है, जिसमें पैसा जमा कराया जाता है।
दूतावास ने अपनी अडवाइजरी में साफ किया कि उनके दूतावास से गई किसी भी कॉल में किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती हैं। यदि कभी किसी डॉक्युमेंट की डिमांड होती है तो उसके लिए ऑफिशल डोमेन से मेल किया जाता है। भारतीय दूतावास ने अमेरिका में रह रहे लोगों से अपील की है कि वे भारतीय दूतावास के नाम से आई किसी भी कॉल पर ध्यान न दें। पहले कॉल के सही होने की पुष्टि कर लें। साथ ही लोगों से कहा कि ऐसी कॉल के जरिए मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भी किसी से साझा न करें।
ऐसे में इन लोगों को पकड़ना भी मुश्किल !
शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारतीय दूतावास की फोन लाइन में छेड़छाड़ करके ऐसी धोखाधड़ी की जा रही है। अमेरिकी सरकार से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी कुछ शिकायत उन्हें अन्य दूतावासों से भी मिली हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की छेड़छाड़ करना बेहद आसान हो गया है। ऐसे में इन लोगों को पकड़ना भी मुश्किल है।

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo