उत्तराखंड : मदरसों का PM मोदी की तस्वीर लगाने से इनकार !!

(सांकेतिक फोटो) !
uttra-khand news | Date: 05-Jan-2018 | 17:50:06
05 जनवरी 2018,
देहरादून !!
उत्तराखंड के मदरसों ने राज्य सरकार के उस आदेश को मानने से इनकार कर दिया है, जिसमें सभी शैक्षणिक संस्थानों के परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी तस्वीर लगाने को कहा गया था। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के कुछ दिनों बाद ही सूबे की सरकार ने ऐसा आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा गया था, 'सभी शैक्षणिक संस्थान 2022 तक पीएम मोदी के न्यू इंडिया विजन को साकार करने के लिए काम करने की प्रतिज्ञा लें। इसके अलावा अपने परिसर में पीएम मोदी की तस्वीर लगाएं।'
उत्तराखंड मदरसा एजुकेशन बोर्ड के डेप्युटी रजिस्ट्रार हाजी अकलाख अहमद ने कहा, 'इस आदेश के मद्देनजर मदरसों के अधिकारियों ने मीटिंग की और धार्मिक कारणों से पीएम मोदी की तस्वीर न लगाने का फैसला लिया।' उन्होंने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'तमाम मदरसों के सदस्यों ने मीटिंग में कहा कि इस्लाम में किसी व्यक्ति की तस्वीर को मदरसे में लगाना हराम है। इसलिए पीएम मोदी की तस्वीर को लगाए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।'
राज्य सरकार की ओर से यह आदेश जारी किए जाने के कुछ दिन बाद ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने भी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इसके पालन को सुनिश्चित कराने को कहा था। मदरसों की ओर से तस्वीर न लगाए जाने की बात बाबत पूछे जाने पर देहरादून के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा जेएस रावत ने कहा, 'सभी सरकारी संस्थानों को आदेश जारी किया गया है। लेकिन, हम किसी को भी उनके धर्म के विपरीत इसे मानने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।'
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo