PAK : फंडिंग बैन से बौखलाया आतंकी हाफिज सईद, सरकार को भारत और अमेरिका के खिलाफ लड़ने को चेताया !!

हाफिज सईद (फाइल फोटो)
duniya news | Date: 04-Jan-2018 | 13:28:18
04 जनवरी 2018,
नई दिल्ली !!
यूएन द्वारा घोषित वैश्विक आतंकी हाफिज सईद ने अब पाकिस्तान सरकार पर ही हमला बोल दिया है. सईद ने पाक रक्षा मंत्री खु्र्रम दस्तागिर को निशाना बनाया और पूरी सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के सामने खड़ा करने की धमकी दे दी.
फंडिंग पर रोक लगने से हाफिज सईद बुरी तरह बौखला गया है. उसने पाक सरकार पर ही निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए. अमेरिका और भारत के खिलाफ हमें एक स्वर में रहना चाहिए.
हाफिज सईद की फंडिंग पर रोक !
आपको बता दें कि नए साल के भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आतंक को लेकर पाकिस्तान को लताड़ा था. इसके बाद, पूरे पाकिस्तान में खलबली सी मच गई. और फलस्वरूप, पाकिस्तान सरकार ने आनन-फानन में ग्लोबल टेररिस्ट हाफिज सईद की फंडिंग पर रोक लगा दी थी. पाकिस्तान सरकार ने अपने इस कदम को रद-उल फसाद का ही हिस्सा बताया है.
अमेरिका से पाक को अरबों डॉलर की मदद !
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को खरी सुनाते हुए कहा था कि उसने दुनिया को और अमेरिका को सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है. आतंकवाद से लड़ाई के बदले अमेरिका पाकिस्तान को अरबों डॉलर की मदद करता आया है. पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका का कड़ा रुख भारत के लिए कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह भारत और अमेरिका के बीच बेहतर रिश्तों का भी एक नतीजा है.
पाकिस्तान पर बरसते हुए ट्रंप ने कहा था कि पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ से अब कोई मदद नहीं मिलेगी. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिन आतंकवादियों को हम अफगानिस्तान में तलाश रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान अपने यहां पनाह दिए हुए है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo