डॉनल्ड ट्रंप ने नए साल के मौके पर पाक को लताड़ा, कहा- अब और मदद नहीं !!
duniya news | Date: 01-Jan-2018 | 18:23:55
01 जनवरी 2018,
वॉशिंगटन !!
नए वर्ष 2018 के पहले दिन ही अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसने के संकेत दे दिए हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर पाकिस्तान की आतंकवाद को संरक्षण देने की नीति पर करारा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के पूर्ववर्ती शासकों को भी निशाने पर लिया है।
ट्रंप के इस ट्वीट से संकेत मिलते हैं कि पाकिस्तान की आतंकी संगठनों को संरक्षण देने की नीति पर अमेरिका की ओर से इस साल में शिकंजा कसा जा सकता है। इससे पहले भी इस मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान को कई बार फटकार लगाई जा चुकी है।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'अमेरिका ने मूर्खतापूर्ण ढंग से बीते 15 सालों में पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर की सहायता दी है। लेकिन बदले में हमें झूठ और छल के अलावा कुछ भी नहीं मिला। हमारे नेताओं की सोच मूर्खों जैसी रही। वे आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह देते रहे और हम अफगानिस्तान में खाक छानते रहे। अब और नहीं।'
बीते साल भी अमेरिका ने पाकिस्तान को कई बार आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान को अपनी सरजमीं से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों के प्रति अवश्य ही अपना रुख बदलना चाहिए और उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo