Netflix, अमेजॉन प्राइम के 'असंस्कारी' कॉन्टेंट पर रोक लगाने की मांग, हाईकोर्ट में PIL दाखिल !!

ऑनलाइन TV और फिल्म प्लेटफॉर्म की सामग्री को रेगुलेट करने की मांग !
lifestyle news | Date: 15-Oct-2018 | 17:31:10
15 अक्टूबर 2018,
नई दिल्ली !!
नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम जैसे ऑनलाइन TV और फिल्म प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली सामग्री को रेगुलेट करने की मांग उठी है. इस बारे में दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है.
जस्टिस फॉर राइट्स नामक एक NGO द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि रेगुलेशन की कमी की वजह से ये प्लेटफॉर्म 'पूरी तरह से अश्लील, धार्मिक रूप से वर्जित और अनैतिक' कॉन्टेंट दिखा रहे हैं.
कई प्रावधानों का किया उल्लंघन !
एडवोकेट एच.एस. होरा के माध्यम से दायर इस याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पेश होने वाली सामग्री में भारतीय दंड संहिता (IPC), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, महिलाओं की अभ्रद छवि पेश करने के बारे में एक्ट जैसे कई प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है.
स्वयंसेवी संस्था ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह तत्काल इन पोर्टल से कानूनी रूप से प्रतिबंधित सामग्री हटवाने के लिए आदेश दे. इस मामले पर हाईकोर्ट ने 14 नवंबर से सुनवाई करने का निर्णय लिया है.
IT मंत्रालय को जारी किया था नोटिस !
गौरतलब है कि इसके पहले इसी महीने बॉम्बे हाईकोर्ट में आई इसी तरह की एक याचिका पर कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और IT मंत्रालय को नोटिस जारी किया था.
हालांकि, कुछ दिनों पहले एक याचिका में जब यह दावा किया गया था कि नेटफ्लिक्स के वेब शो 'सैक्रेड गेम्स' के कुछ डायलॉग से एक पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान हुआ है, तो कोर्ट ने इस पर कोई कार्रवाई करने से इंकार किया था.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo