प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर RSS से पूछा- मालवीयजी के अंगने में शाखा का क्या काम है ?

प्रियंका गांधी वाड्रा !
delhi-ncr news | Date: 16-Nov-2019 | 18:08:26
16 नवंबर 2019,
नई दिल्ली !!
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने मिजार्पुर जिले में स्थित एक खेल के मैदान से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का झंडा हटाया, जिसे लेकर एक अधिकारी को अपना पद छोड़ने को मजबूर कर दिया गया. इस खबर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए RSS पर निशाना साधा|
सारे कानून तोड़ना RSS का काम !
प्रियंका गांधी ने लिखा, मालवीयजी के अंगने में शाखा का क्या काम है? सारे कानून तोड़ना RSS का काम है. बता दें कि प्रियंका गांधी ज्यादातर ट्विटर के जरिए विरोधियों पर निशाना साधते नजर आती हैं. कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इस बहाने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा|
मालूम हो कि मिजार्पुर में BHU के राजीव गांधी साउथ कैंपस में डिप्टी चीफ प्रॉक्टर किरण दामले को RSS का झंडा हटाने पर 'धार्मिक विश्वासों का अपमान' करने का आरोप लगाया था|
BHU में बवाल !
वहीं, बीते दिनों BHU उस वक्त बवाल का अखाड़ा बन गया, जब पुलिस ने 15 छात्रों को हिरासत में ले लिया. छात्रों के दो गुटों में पत्थरबाजी के बाद कैंपस में पहुंची पुलिस ने एक्शन लिया तो फिर से छात्रों का गुस्सा भड़क गया. देर रात तक यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की|
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo