अयोध्या में राम की 151 मीटर ऊंची तांबे की प्रतिमा बनवाएगी योगी सरकार, थोड़ा धैर्य रखने की जरुरत !!

यूपी CM और डिप्टी CM के साथ भाजपा अध्यक्ष !
uttar-pradesh news | Date: 02-Nov-2018 | 18:27:38
02 नवंबर 2018,
लखनऊ !!
अयोध्या मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में टलने के बाद से ही राम मंदिर को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इन सबके बीच खबर है कि योगी सरकार अयोध्या में 151 मीटर ऊंची राम की तांबे की प्रतिमा बनवाने जा रही है. इससे पहले यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि दिवाली पर वह बड़ी खुशखबरी लेकर अयोध्या जा रहे हैं.
वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के साथ बड़े संत भी हैं. निश्चित रूप से उन्होंने अयोध्या के लिए योजना बनाई है. दिवाली पर खुशखबरी का इंतजार करिए मुख्यमंत्री के हाथों वह योजना सामने आएगी कि तो उचित होगा. योगी ने यह भी कही था कि संत समाज तो धैर्य रखने वाला है, उन्हें थोड़ा और धैर्य रखने की जरूरत है. इधर राम मंदिर के मसले पर तेजी आई है RSS समेत हिंदूवादी संगठनों ने आक्रामक रुख अपना लिया है.
राम मंदिर को लेकर काफी लंबा हो गया है इंतजार !
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने शुक्रवार को कहा कि जरुरत पड़े तो फिर से 1992 की तरह राम मंदिर के लिए आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर इंतजार काफी लंबा हो गया है.
भैयाजी जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरीके से राम मंदिर पर फैसला दिया उसे हम सब चकित हैं और इस टिप्पणी से हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर 30 साल से आंदोलन चल रहा है और कोर्ट को हिन्दुओं की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए.
अध्यादेश पर सरकार को करना है फैसला !
राम मंदिर के लिए अध्यादेश के सवाल पर जोशी ने कहा कि अध्यादेश पर फैसला सरकार को करना है. उन्होंने कहा कि राम सबके हृदय में रहते हैं पर वो प्रकट होते हैं मंदिरों को द्वारा. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं मंदिर बने.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को रात दो बजे मुंबई के रामभाऊ महालगी प्रबोधनी में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. इस दौरान संघ प्रमुख और शाह के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. माना जा रहा है कि राम मंदिर और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है.
कानून बनाने की अपनी मांग को दोहराया था !
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बुधवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शीर्घ निर्माण के लिए अध्यादेश लाने या कानून बनाने की अपनी मांग को दोहराया था. RSS के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय गौरव का विषय है और अभी तक अयोध्या विवाद का हल अदालतों में नहीं निकला है.
डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा था कि अब सरकार को चाहिए कि राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण कर काम शुरू किया जाए और राष्ट्र के गौरव को बहाल करना चाहिए. वैद्य की यह टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल के मद्देनजर आई है जिसका उद्घाटन RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया था.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo