रिलीज के चंद घंटों बाद ही शाहरुख खान की 'जीरो' लीक, ट्विटर पर हुई वायरल !!

अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान !
manoranjan news | Date: 21-Dec-2018 | 17:06:10
21 दिसंबर 2018,
नई दिल्ली !!
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जीरो' रिलीज के चंद घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो के कुछ सीन का वीडियो फेक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गया है. जहां हर बार मूवी लीक होने के मामले में पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स का नाम आता है वहीं इस बार फेक ट्विटर अकाउंट के जरिए ऐसा किया जा रहा है. फेक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री सीन का एक क्लिप शेयर किया गया है.
अनुपमा चोपड़ा ने अपने नाम से हुए फर्जी ट्वीट के बारे में दी जानकारी !
जर्नलिस्ट अनुपमा चोपड़ा ने भी अपने नाम से हुए फर्जी ट्वीट के बारे में जानकारी दी. अनुपमा ने बताया कि ट्विटर पर फिल्म का रिव्यू उनके नाम से शेयर किया जा रहा है. ये फर्जी है. उन्होंने इससे सावधान रहने के लिए कहा. बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट के नाम पर बने फेक ट्विटर अकाउंट्स जैसे गिरिश जौहर, अनुपमा चोपड़ा, कोमल नेहता और राजीव मसंद ने भी जीरो के कुछ सीन को लीक किया है.
शाहरुख खान की फिल्म जीरो क्रिटिक्स और दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट डे 35-40 करोड़ का बिजनेस करने का अनुमान है. फिल्म को 5 दिन का लंबा वीकेंड का फायदा भी मिलेगा. वहीं ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, इसका ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 90 करोड़ के आसपास हो सकता है.
इससे पहले तीनों "जब तक है जान" में दिखे थे एक साथ !
बता दें कि करीब 6 साल बाद शाहरुख, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ एक साथ किसी मूवी में नजर आए हैं. इससे पहले तीनों "जब तक है जान" में एक साथ दिखे थे.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo