अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : मोदी समर्थक हिन्दू अमेरिकी तुलसी गबार्ड ने शुरू किया चुनाव प्रचार !!

फाइल फोटो !
duniya news | Date: 04-Feb-2019 | 13:14:00
04 फरवरी 2019,
वॉशिंगटन !!
पहली हिन्दू अमेरिकी महिला कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड ने 2020 राष्ट्रपति चुनाव के लिए हवाई से औपचारिक रूप से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक गबार्ड ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, "हर सैनिक, हर सेवाकर्मी के दिल में सेवा की भावना खुद से ऊपर होती है और इसी भावना के साथ मैं आज अमेरिका के राष्ट्रपति के पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करती हूं."
देश के प्रति प्यार के मूल्यों को बहाल करूंगी- तुलसी !
तुलसी गबार्ड ने कहा, "मैं एक सैनिक के इस सिद्धांत को व्हाइट हाउस में लेकर आऊंगी और राष्ट्रपति पद की गरिमा और सम्मान के मूल्यों को बहाल करूंगी और अपने लोगों के प्रति प्यार और देश के प्रति प्यार के मूल्यों को बहाल करूंगी." गबार्ड ने कहा, "मैं आपसे मेरे साथ जुड़ने और सेवा की इस भावना को खुद से ऊपर रखने में और लालच और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने में मेरे साथ आने का आग्रह करती हूं."
गबार्ड भारतीय मूल की नहीं हैं, लेकिन हवाई के एक हिन्दू परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने कहा, "आगे का रास्ता आसान नहीं होगा. मुश्किलें कड़ी होंगी, लेकिन मैं जानती हूं कि जब हम अपने लोगों और हमारे देश के लोगों के प्यार के लिए एकजुट खड़े होंगे तो कोई भी ऐसी बाधा नहीं है, जिसका हम मुकाबला नहीं कर सकते. कोई ऐसी लड़ाई नहीं है, जिसे हम जीत नहीं सकते."
एक प्रमुख समर्थक के रूप में सुर्खियों में आई थीं !
इराक युद्ध की एक दिग्गज सिपाही रहीं गबार्ड 2016 में वर्मोंट से सीनेटर बर्नी सैंडर्स के 2016 चुनाव प्रचार अभियान में एक प्रमुख समर्थक के रूप में सुर्खियों में आई थीं.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo