PAK को भारत का खौफ- हमने एक भी परमाणु बम का इस्तेमाल किया तो हमें खत्म कर देगा भारत !!

परवेज मुशर्रफ !
duniya news | Date: 25-Feb-2019 | 12:09:02
25 फरवरी 2019,
नई दिल्ली !!
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से और अधिक बढ़ गया है. भारत ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब देने की चेतावनी दी है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर एक भी न्यूक्लियर बम से हमला किया तो भारत 20 न्यूक्लियर बमों से हमला कर हमें (पाकिस्तान) समाप्त कर सकता है.
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मुशर्रफ ने परमाणु हमले की बात को बकवास करार दिया. उन्होंने कहा, ''भारत-पाकिस्तान के बीच कोई परमाणु हमला नहीं होगा, अगर हम भारत पर एक परमाणु बम से हमला करते हैं तो वह 20 बमों से हमला कर हमें पूरी तरह खत्म कर सकता है.''
क्या आप पहले 50 बमों से हमला करने के लिए तैयार हैं ?
मुशर्रफ ने आगे कहा, ''इसका सिर्फ एक ही उपाय है कि हमें (पाकिस्तान) पहले उनपर (भारत) 50 परमाणु बमों से हमला करना चाहिए ताकि वो हम पर 20 बम नहीं बरसा सकें. क्या आप पहले 50 बमों से हमला करने के लिए तैयार हैं?'' 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे और पूर्व सेना प्रमुख मुशर्रफ से पूछा गया था कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध की संभावना है.
मुशर्रफ ने 2016 में पाकिस्तान छोड़ दिया था. अभी वे दुबई में रह रहे हैं. उन पर राजद्रोह का केस चल रहा है. ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (APML) के प्रमुख मुशर्रफ ने दावा किया कि इजराइल पाकिस्तान से संबंध स्थापित करना चाहता है.
पुलवामा में CRPF के काफिले पर किया था हमला !
आपको बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हमला कर दिया था. जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को कार्रवाई की चेतावनी दी है.
पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo