बुलंदशहर : कार्यालय उद्घाटन के बहाने कार्यकर्ताओं का दिल जीतने जाएंगे अमित शाह !!

फाइल फोटो !
uttar-pradesh news | Date: 04-Feb-2019 | 12:19:14
04 फरवरी 2019,
नई दिल्ली !!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 फरवरी को बुलंदशहर आयेगें. बुलंदशहर के गंगानगर स्थित भाजपा के नये कार्यालय का अमित शाह उद्घाटन करेगें. इस मौके पर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अमित शाह के साथ होगें. बुलंदशहर के भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के साथ प्रदेश के 51 नवनिर्मित भाजपा कार्यालयों का भी उद्घाटन किया जायेगा.
भाजपा कार्यकर्ताओं को परिवार समेत किया आमंत्रित !
बुलंदशहर भाजपा के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि 6 फरवरी को गंगानगर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि होगें. इस मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की गई है. कार्यालय प्रवेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को परिवार समेत आमंत्रित किया गया है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए बुलंदशहर को चुना गया है यह हमारे लिए गर्व की बात है.
भाजपा के इस कार्यक्रम में 10 से 12 हजार कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग जुटेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, लोकसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के सभी संगठन के नेता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. दोपहर करीब 2:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष हेलीकॉप्टर के जरिए बुलंदशहर पहुंचेंगे. बुलंदशहर के अलावा 50 अन्य भाजपा के नवनिर्मित कार्यालयों का भी कंप्यूटरीकृत पैनल से शुभारंभ किया जाएगा.
कारपोरेट की तर्ज पर बना बुलंदशहर का नया भाजपा कार्यालय !
गंगानगर कालोनी में करीब तीन सौ वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बना यह कार्यालय दो मंजिला है. ग्राउन्ड फ्लोर पर पदाधिकारियों के लिए कमरा, जिला अध्यक्ष का आफिस, गेस्टरूम, वीडियो कांफ्रेसिंग रूम, सोशल मीडिया रूम और ई-लाइब्रेरी बनाई गयी है. पहली मंजिल पर पूरे क्षेत्रफल में एक बड़ा हॉल तैयार किया गया है. जहां ढाई सौ से तीन सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. इस मंजिल का इस्तैमाल जिला कार्यकारिणी की बैठक के लिए होगा. दूसरी मंजिल पर दो गेस्टरूम, वॉशरूम और एक रसोई का निर्माण किया गया है. पूरा आफिस वाईफाइ से लैस रहेगा.
मेरठ में नये क्षेत्रीय कार्यालय का भी होगा उद्घाटन !
अभी तक भाजपा के पश्चिमी यूपी का क्षेत्रीय कार्यालय गाजियाबाद में हुआ करता था. मगर अब मेरठ में भाजपा के नये क्षेत्रीय कार्यालय का निर्माण किया गया है. संगठन की दृष्टि से 19 और शासकीय दृष्टि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जनपद इस कार्यालय के कार्यक्षेत्र में रहेगें. मेरठ के बागपत रोड पर हरमन सिटी में निर्मित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय को करीब एक हजार वर्ग गज क्षेत्रफल में बनाया गया है. तीन मंजिला भवन में मुख्यत: तीन कार्यालय होंगे जिनमें क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा जिला और महानगर का कार्यालय भी शामिल है. यह कार्यालय भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. एक तरह से अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह कार्यालय भाजपा की गतिविधियों को बड़ा केन्द्र होगा.

पॉपुलर न्यूज़
फोटो न्यूज़
- उत्तर प्रदेश:लखनऊ|कानपुर | आगरा |बरेली |मेरठ |मुरादाबाद |इलाहाबाद |वाराणसी
- उत्तराखंड:देहरादून |हरिद्वार |रुद्रपुर |नैनीताल |अल्मोड़ा | पिथौरागढ़ | पौड़ी गढ़वाल | टेहरी गढ़वाल
- दुनिया : चीन |पाकिस्तान |अमेरिका |ऑस्ट्रेलिया |जापान |ब्रिटेन |बांग्लादेश |श्रीलंका |रूस |उत्तर कोरिया |अन्य
- खेल : हॉकी | क्रिकेट | कब्बडी | बैडमिंटन | टेनिस | एथलेटिक्स | फुटबॉल
- मनोरंजन : मूवी | छोटा पर्दा | हॉलीवुड | गॉसिप्स | फनी वीडियोस | जोक्स
- लाइफस्टाइल : फैशन | गैजेट्स | बाइक | फोर व्हीलर | गार्डन | ब्यूटी टिप्स
- चिकित्सा : आयुर्वेद | अलोपथी | होम्योपथी | यूनानी | घरेलू नुस्खा
Follow Us
Subscribe To Our Newsletter
Copyright © 2018 - All Rights Reserved - Khabar 7
Powered By Siabak Creativo